{"_id":"5f53eae48ebc3e43c92d94e9","slug":"prayagraj-crime-news-city-desk-news-ald285505582","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Crime News: एक महीने तक भटकी सैनिक की पत्नी, तब दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Crime News: एक महीने तक भटकी सैनिक की पत्नी, तब दर्ज की रिपोर्ट
Sun, 06 Sep 2020 12:53 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। सेना के जवान की पत्नी अपने घर में हुई चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एक महीने तक थाने के चक्कर काटती रही। लेकिन, पुलिस का दिल नहीं पसीजा। अफसरों से शिकायत के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई।
करेली के सदियापुर किसानी टोला में रहने वाले धर्मराज सिंह सेना के जवान हैं। वर्तमान में वह बाहर के राज्य में तैनात हैं। उनकी पत्नी प्रेमशिला सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन के मौके पर पर वह बच्चों को लेकर अपने मायके गई थीं। इसी दौरान चोरों ने गहने समेत लाखों का माल घर से पार कर दिया।
पड़ोसियों ने ताला टूटा देखा तो उन्हें सूचना दी, जिसके बाद दूसरे दिन वह घर पहुंचीं और करेली थाने में तहरीर दी। लेकिन, पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। एक महीने तक वह थाने के चक्कर काटती रहीं लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अफसरों से शिकायत के बाद शुक्रवार को मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले में करेली इंस्पेक्टर अंजनी श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें शुक्रवार को मामले से संबंधित शिकायत मिली जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। इससे पहले कोई शिकायत उन्हें प्राप्त नहीं हुई।