{"_id":"5f4567938ebc3e3cad4dcf8b","slug":"prayagraj-crime-news-city-desk-news-ald2845046163","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों का ताला तोड़कर 4.40 लाख नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानों का ताला तोड़कर 4.40 लाख नगदी चोरी
विज्ञापन
prayagraj crime news
-कोतवाली में चंद्रलोक टाकीज के पास हुई घटना, मुकदमा दर्ज
प्रयागराज। सक्रिय पुलिसिंग के दावों की पोल खोलते हुए चोरों ने कोतवाली में चंद्रलोक टाकीज के पास स्थित दो दुकानों को निशाना बनाया। ताला तोड़कर भीतर घुसे चोरों ने साड़ी व रेडीमेड कपड़ों की दुकान से 4.40 लाख नगद उड़ा दिए। सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकान मालिकों ने पुलिस केा सूचना दी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
कालिंदीपुरम में रहने वाले सुरेश चंद्र केशरवानी चंद्रलोक टाकीज के पास स्थित तीन मंजिला भवन में साड़ियों की दुकान चलाते हैं। इसी भवन में चौक निवासी सरस अग्रवाल ने रेडीमेड कपड़ों की दुकान खोल रखी है। रेाज की तरह शनिवार रात भी दोनों दुकान बंद कर चले गए। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पर पहुंचे तो दुकानों का ताला टूटा मिला। भीतर जाने पर गल्ले में रखी नगदी गायब मिली। सूचना पर पुलिस पहुंची तो जांच पड़ताल में पता चला कि चोर तीसरी मंजिल पर बने गोदाम के टिनशेड को हटाकर दुकान तक पहुंचे। दोपहर बाद पुलिस को तहरीर देकर सुरेश ने बताया कि चोर उनके गल्ले में रखे 1.82 लाख नगद उड़ा ले गए हैं। उधर, सरस ने बताया कि उनके गल्ले में रखे 2.52 लाख रुपये गायब हैं। कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि फिलहाल अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
घर से 1.75 लाख नगदी सहित गहने चोरी
प्रयागराज। धूमनगंज के सुलेमसराय ताड़बाग निवासी शंकरलाल प्रजापति के घर का ताला तोड़कर चोरों ने 1.75 लाख नगद व कीमती गहने पार कर दिए। उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोर नगदी के अलावा सोने की अंगूठी, पायल, झुमका, पेटी सहित लाखों के गहने भी ले गए। पुलिस ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।