फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Crime News: Choking woman living in live relationship

Prayagraj Crime News: लिव इन रिलेशन में रहने वाली महिला की गला दबाकर हत्या, पार्टनर पर लगा आरोप

Mon, 07 Sep 2020 10:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Sep 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Crime News: Choking woman living in live relationship
सांकेतिक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया

धूमनगंज के बम्हरौली स्थिल लालबिहारा में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला शहनाज की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला के साथ रहने वाली उसकी बेटी ने सूचना दी तो पुलिस पहुंची। पूर्व पति व बच्चों ने आरोप लगाया कि लिव इन पार्टनर ने उसकी  हत्या की और फिर फरार हो गया। हालांकि मौके पर मौजूद उसकी बेटी व बेटे के बयानों में भी विरोधाभास रहा। पुलिस देर रात तक मौके पर जांच पड़ताल में जुटी रही। 

विज्ञापन


धूमनगंज के लालबिहारा में रहने वाली शहनाज(45) की पहली शादी हरवारा निवासी परवेज से हुई थी। जिससे उसके दो बच्चे भी हुए। शादी के बाद कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहा लेकिन फिर उनके रिश्ते में खटास आ  गई। इसी दौरान शहनाज का लालबिहारा निवासी सुनील यादव से संपर्क हुआ और धीरे-धीरे दोनों करीब आ गए। करीब डेढ़ साल पहले वह परवेज से अलग हो कर सुनील के साथ दिल्ली चली गई और वहीं रहने लगी।

विज्ञापन

Prayagraj Crime News: Choking woman living in live relationship
हत्या - फोटो : DEMO Pics

दो दिन पहले ही शहनाज दिल्ली से वापस आई और लालबिहारा में किराये पर कमरा लेकर बेटी व बेटे संग रहने लगी। रविवार  रात 10 बजे के करीब उसके पहले पति परवेज ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बेटी ने फोन कर जानकारी दी है कि शहनाज घर में मृत पड़ी है। सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि गला दबाकर उसकी हत्या की गर्ई थी।

Prayagraj Crime News: Choking woman living in live relationship
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic

पूछताछ में बेटी व बेटे ने बताया कि दोनों बाहर गए थे और घर लौटने पर मां को मृत पड़ा देखा। उन्होंने आरोप लगाया कि सुनील ने ही उसकी मां की हत्या की और फिर फरार हो गया। पुलिस ने पता लगाया लेकिन सुनील का कुछ पता नहीं चला। जानकारी पर एसपी सिटी व सीओ भी मौके पर आ गए।

देर रात तक जांच पड़ताल चलती रही लेकिन कुछ स्पष्ट नहीं हो सका। देर रात पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की बेटी ने उसके लिवइन पार्टनर सुनील पर हत्या का आरोप लगाया है जो फिलहाल गायब है। उसकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। 

विज्ञापन

Prayagraj Crime News: Choking woman living in live relationship
Crime Scene

इसलिए उलझा मामला

पुलिस सूत्रों के मुुताबिक, मामले में एक चौंकाने वाली बात यह है कि मृतका की बेटी व बेटा उसके लिव इन पार्टनर सुनील पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि आसपास रहने वाले किसी भी व्यक्ति ने सुनील को घर में आते या फिर बाहर आते नहीं देखा। जबकि यह भी बात सामने आई है कि मृतका की बेटी व बेटे के अलावा उनके साथ एक अन्य युवक भी रात में घर आया था। पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है। मृतका के बच्चों व पूर्व पति से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed