{"_id":"5f281ac63dfeb841f03673ef","slug":"prayagraj-crime-news-at-prayagraj-in-prayagraj-the-businessman-was-held-hostage-and-robbed-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Crime News: प्रयागराज में तमंचे की नोक पर कारोबारी को बंधक बनाकर लाखों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Crime News: प्रयागराज में तमंचे की नोक पर कारोबारी को बंधक बनाकर लाखों की लूट
Mon, 03 Aug 2020 07:40 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 03 Aug 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
लूटपाट सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
मेजारोड में पारस गुटका लेने के बहाने रविवार रात में एक किराना की दुकान में घुसे बेखौफ बदमाशों ने कारोबारी को बंधक बनाकर नगदी सहित पांच लाख के गहने लूट ले गए। कारोबारी की पत्नी के शरीर के जेवर भी उतरवा लिए। बेखौफ बदमाश पल्सर बाइक से थे। घटना अंजाम देने के बाद मांडा की तरफ तमंचा लहराते निकल लिए। सूचना देने के घंटे भर बाद मौके पर पहुंची मेजारोड पुलिस को बदमाशों का किसी प्रकार का सुराग नहीं लग सका। ऐसे में व्यापारियों में पुलिस के प्रति जबर्दस्त आक्रोश उपजा है।
सिरसा के रामचन्द्र केशरी का बेटा नीरज केशरी उर्फ दाऊ मेजारोड चौराहे के पुराने पावर हाउस के समीप अपना मकान बनवाकर किराना और कपड़ा की दुकान खोल रखा है। नीचे दुकान है। दूसरे तल पर परिवार सहित रहते हैं। नीरज की माने तो रविवार रात दस बजे बच्चों के लिए राखी खरीदने चौराहे पर गया था। वहां से लौटा तो दो पल्सर के साथ आधा दर्जन लोग दुकान के सामने खड़े थे।
जैसे दुकान का शटर खोल अंदर जाने लगा वैसे ही वहां मौजूद लोग पारस गुटका मांगने लगे। मना करने के बावजूद भी सभी लोग तमंचे से लैस दुकान के अंदर घुस आए। बदमाशों ने पहले नीरज को रस्सी से बंधक बना दिया फिर लूटपाट शुरू कर दिया। लूटपाट में दराज में रखा गया साढ़े तीन लाख रूपये नगद के अलावा करीब पांच लाख के जेवर उठा ले गए।
विज्ञापन
नीरज ने बताया कि पत्नी बबिता के शरीर पर पड़े सारे जेवर भी उतरवा ले गए। बदमाश तमंचा लहराते बाइक से मांडा की तरफ निकल लिए। आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस देर में आई। हालाकि घंटे भर बाद मौके पर पहुंची मेजारोड पुलिस को बदमाशों का किसी प्रकार का सुराग नहीं चल सका। सूचना पर मेजा सीओ सच्चिदानन्द, कोतवाल राकेश चौरसिया सहित कई थाने की फोर्स पहुंच गई थी।

- घटना की जानकारी ली गई है। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे। सच्चिदानन्द सीओ मेजा।
व्यापारियों में आक्रोश, 48 घंटे में खुलासा न होने पर सड़क पर उतरने की दी चेतावनी
घटना को लेकर आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस को चेतावनी दिया है कि अगर, 48 घंटे के अंदर घटना का खुलासा करने में पुलिस सफल नहीं हो जाती है तो व्यापारी सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। मेजारोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय और सिरसा व्यापार मंडल के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश केशरी ने घटना की जानकारी लेते हुए पुलिस पर रात में गश्त न करने का आरोप लगाया है। सपा नेता नितेश तिवारी ने भी घटना खुलासा को लेकर पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।