{"_id":"64b59fbbca23dbd34a00fd08","slug":"prayagraj-crime-news-allahabad-news-c-3-1-ald1019-178524-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कोचिंग से लौट रही छात्रा से सरेराह खींचतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कोचिंग से लौट रही छात्रा से सरेराह खींचतान
विज्ञापन
सिविल लाइंस में कोचिंग से लौट रही 20 वर्षीय छात्रा से सरेराह खींचतान की गई। बाइकसवार दो बदमाशों ने उसे गलत तरीके से छुआ और खींचने की कोशिश की। शोर मचाने पर दोनों भाग निकले। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
भुक्तभोगी छात्रा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है और बीएचएस के पीछे मिंटो रोड पर एक गर्ल्स हॉस्टल में रहती है। 14 जुलाई की रात 8.30 बजे वह कोचिंग से घर लौट रही थी। साथ में सहेली भी थी। इसी दौरान बाइकसवार दो युवक आए और उसे गलत तरीके से छुआ। साथ ही खींचने की भी कोशिश की। उसने शोर मचाया तो दोनों बदमाश भाग निकले। 112 नंबर पर कॉल करने की कोशिश की लेकिन नंबर संपर्क से बाहर बताता रहा। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस भानुप्रताप यादव ने बताया कि दोनों आरोपी म्योराबाद के रहने वाले हैं जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।