{"_id":"5f55360f8ebc3e338b141a6d","slug":"prayagraj-crime-news-allahabad-news-ald2855890184","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Crime News: इलाहाबाद हाईवे पर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सात सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Crime News: इलाहाबाद हाईवे पर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सात सदस्य गिरफ्तार
Mon, 07 Sep 2020 10:49 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। उतरांव पुलिस ने हाईवे पर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कुछ दिन पहले उतरांव से ही लूटा गया 20 लाख का सरिया लदा ट्रेलर भी बरामद किया गया है। गिरोह के पांच सदस्य फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
उतरांव में प्रतापगढ़ सहसों हाईवे पर कुछ दिन पहले बदमाशों ने सरिया लदा ट्रेलर लूट लिया था। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी थी। मुखबिर से पता चला कि कुछ लोग सरिया लदा ट्रेलर नैनी क्षेत्र स्थित एक गोदाम में ले जाकर बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने वहां दबिश दी तो मौके से सरिया लदा ट्रेलर बरामद कर लिया गया। साथ ही सात बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि यह सभी हाईवे पर लूट करने वाले गिरोह के सदस्य हैं जो उड़ीसा, गुजरात व अन्य राज्यों में भी लूट की वारदात कर चुके हैं।
उतरांव में हुई घटना के बाबत उन्होंने बताया कि ड्राइवर को अकेला देख उन्होंने प्रतापगढ़ सहसों हाईवे पर हंडिया टोल बूथ से आठ-10 किलोमीटर आगे जाने पर ओवरटेक कर ट्रेलर रोक लिया और फिर ड्राइवर को बंधक बनाकर इसे अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद ड्राइवर को रायबरेली प्रतापगढ़ बॉर्डर पर ले जाकर छोड़ दिया था। रविवार को ट्रेलर और इस पर लदा माल बेचने के लिए ही सभी नैनी में जुटे थे तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाशों में इश्तियाक उर्फ नन्हे, मोहम्मद कलीम, रोमी उर्फ इरफान, हिमांशु जायसवाल, मनजीत सिंह अखिलेश कुमार पटेल व मोहम्मद आफताब शामिल हैं। गिरोह के फरार सदस्यों में सलमान, साहिल तफसीर, शाहबान व शाहरुख शामिल हैं। पकड़े गए सदस्यों के कब्जे से एक टाटा सफारी भी बरामद की गई है।