फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj crime

ट्रक का चालान करने पर भिड़े बदमाश, सिपाही का मोबाइल लूटा

Fri, 31 Jan 2020 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj crime
Prayagraj crime
भागते वक्त झूंसी में पकड़ाए, कब्जे से मिली स्कॉर्पियो सीज
विज्ञापन

अलोपीबाग फ्लाईओवर पर घटना, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
प्रयागराज। सीएम आगमन के मद्देनजर छावनी बने शहर में बेखौफ बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात की। जार्जटाउन में नो इंट्री में घुसे ट्रक का चालान करने पर सिपाही से मारपीट की और उसका मोबाइल छीनकर भाग निकले। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने झूंसी में उन्हें दबोच लिया। तीनों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से बरामद स्कॉर्पियो सीज कर दी गई है।
चित्रकूट कर्वी का रहने वाला रावेंद्र सिंह ट्रैफिक पुलिस में तैनात है। बुधवार रात आठ बजे से उसकी ड्यूटी अलोपीबाग फ्लाईओवर पर थी। नो इंट्री लागू होने के बावजूद रात 11 बजे के करीब एक ट्रक बांगड़ की ओर से शहर में चला आया। ट्रक जैसे ही फ्लाईओवर पर पहुंचा, सिपाही ने उसे रोक लिया। पूछताछ पर चालक कोई कारण बता नहीं पाया। जिस पर सिपाही मोबाइल निकालकर ट्रक का ई-चालान करने लगा। इसी दौरान चालक ने किसी को फोन किया। जिसके कुछ देर बाद ही वहां स्कॉर्पियो पर सवार होकर तीन युवक पहुंच गए। गाड़ी से उतरते ही युवकों ने सिपाही को धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कहा कि उसने ट्रक रोका कैसे। सिपाही ने विरोध किया तो आरोपी युवक गालीगलौज और फिर धक्कामुक्की करने लगे। यही नहीं उससे मोबाइल छीन लिया और फिर धमकाते हुए भाग निकले। इस दौरान ट्रक लेकर चालक भी निकल भागा। बदमाशों के भागने के बाद सिपाही ने वहां से गुजरे राहगीर के मोबाइल से कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। इसके बाद वायरलेस पर सूचना प्रसारित हुई तो पुलिस सक्रिय हुई। जिसके बाद जार्जटाउन चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने पीछा कर आरोपी युवकों को झूंसी में पकड़ लिया। उनके पास से सिपाही का लूटा गया मोबाइल भी मिला। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवकों ने पूछताछ में अपना नाम कुंदन सिंह उर्फ जसवंत, रजनीश कुमार निवासी लालापुर व राकेश कुमार यादव निवासी फूलपुर बताया। बरामद स्कॉपियो के संबंध में वह कोई कागजात भी नहीं दिखा सके, जिसमें नंबर भी नहीं था। जिसके बाद पुलिस ने थाने लाकर गाड़ी सीज कर दी। साथ ही सिपाही की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट लिखकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से फिर उजागर हुआ अवैध वसूली का खेल
प्रयागराज। अलोपीबाग फ्लाईओवर पर सिपाही का मोबाइल लूटे जाने की घटना से हाईवे पर चलने वाले अवैध वसूली का खेल फिर सामने आ गया। दरअसल जार्जटाउन पुलिस की मानें तो गिरफ्तार तीनों आरोपी रात में ओवरलोड वाहनों को पास कराने का काम करते हैं। बता दें कि प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर रामपुर से नैनी, नैनी से बांगड़ चौराहा और फिर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर बांगड़ चौराहे से हंडिया तक रात भर बड़ी-बड़ी गाड़ियों में पासर दौड़ते रहते हैं जो ओवरलोड वाहनों को पास कराने का ठेका लेते हैं। यही नहीं सांठ-गांठ के चलते सबकुछ देखते हुए भी पुलिसकर्मी कोई कार्रवाई नहीं करते।

बड़ा सवाल, नो इंट्री में आखिर कैसे आया ट्रक
प्रयागराज। घटना ने ट्रक चालकों व पासरों से पुलिस की सांठगांठ भी सामने आ गई है। दरअसल कहा जा रहा है कि ट्रक मिर्जापुर की ओर से आया। अब सवाल यह है कि बसंत पंचमी के मद्देनजर जिले में एक दिन पहले से ही भारी कॉमर्शियल वाहनों की नो इंट्री लागू है। ऐसे में आखिर कैसे मिर्जापुर से ट्रक अलोपीबाग फ्लाईओवर तक पहुंच गया। जबकि हाईवे पर जिस रास्ते से वह आया, उसके किनारों पर कई थाने व चौकियां होने के अलावा जगह-जगह पुलिस पिकेट भी तैनात रहती है। इनमें जेल रोड चौकी के सामने तो बकायदा बैरियर भी लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed