फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Crime: A young man sleeping outside the house was murdered by cutting a shovel

Prayagraj Crime : घर के दरवाजे पर सो रहे युवक की फावड़े से काटकर हत्या, भोर में गांव के ही युवक ने बोला हमला

Sat, 29 Jun 2024 02:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Jun 2024 02:03 PM IST
सार

जोरा गांव निवासी रजनीश (30)  पुत्र पारस नाथ बिन्द अपने घर के बाहर दरवाजे पर सो रहे था। भोर में करीब चार बजे गांव के ही एक युवक नकुल बिंद ने फावड़े से उसके गर्दन पर वार कर दिया। इससे वह मरणासन्न हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Prayagraj Crime: A young man sleeping outside the house was murdered by cutting a shovel
युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खीरी थाना क्षेत्र के जोरा गांव शनिवार भोर में घर के बाहर दरवाजे पर सो रहे युवक की फावड़े से मारकर हत्या कर दी गई। चीख पुकार सुनकर परिजनों की नींद खुल गई। घायल युवक को परिजन उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


जोरा गांव निवासी रजनीश (30)  पुत्र पारस नाथ बिन्द अपने घर के बाहर दरवाजे पर सो रहे था। भोर में करीब चार बजे गांव के ही एक युवक नकुल बिंद ने फावड़े से उसके गर्दन पर वार कर दिया। इससे वह मरणासन्न हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। कुछ देर बाद पुलिस ने उसे गांव के पास से ही धर दबोचा। चीख पुकार सुनकर परिजन उसे लेकर एसआरएन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच  गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है। फिलहाल घर के लोग हत्या के पीछे का कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन


गर्भवती है पत्नी

रजनीश बिंद की पत्नी ममता नौ माह की गर्भवती है। घटना के बाद उसका रो-रोकर बुरा हाल है। रजनीश के दो बच्चे अंश एक वर्ष और मनोरमा तीन वर्ष है।  ममता का कहना है कि पुलिस उसके पति का शव लेकर चली गई। परिवार के लोगों के आने का इंतजार भी नहीं किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed