{"_id":"606f599d8ebc3ec89b7f74b8","slug":"prayagraj-corona-update-patient-rises-with-test-four-died-from-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona Update: जांच के साथ बढ़े मरीज, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona Update: जांच के साथ बढ़े मरीज, चार की मौत
Fri, 09 Apr 2021 12:59 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : कोविड की जांच कराते लोग।
- फोटो : prayagraj
हफ्ते भर से कोरोना रोज नए रिकार्ड बना रहा है। जांच का दायरा बढ़ने के साथ मरीजों की संख्या में भी तेजी आई है। बृहस्पतिवार को 1129 नए संक्रमित मिले और चार लोगों की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय ने इसकी पुष्टि की। हालांकि, 152 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। लेकिन मरीजों की बढ़ती संख्या के मुकाबले यह बेहद कम है। दूसरी ओर बृहस्पतिवार देर रात कमिश्नर ने प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर संक्रमण को नियंत्रण में लाने पर विचार विमर्श किया।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में बृहस्पतिवार को 8695 लोगों की जांच की गई। इससे स्पष्ट हो गया कि जांच बढ़ने के साथ संक्रमितों के मिलने की संख्या भी बढ़ रही है। जबकि इसके पहले बुधवार को 7778 लोगों की जांच की गई थी। जबकि 1076 नए संक्रमित पाए गए थे। संक्रमितों में 119 बेली अस्पताल में, 224 स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में और 60 निजी चिकित्सालय में भर्ती हैं। बेली और एसआरएन अस्पताल कोरोना मरीजों से फुल हो चुका है। इसको देखते हुए रेलवे अस्पताल भी कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित कराया जा रहा है। वहां चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। इसके अलावा कालिंदीपुरम स्थित पीएम आवास को आरक्षित करने की तैयारी चल रही है। ताकी जरूरत पर उसे शुरू किया जा सके। बृहस्पतिवार को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय से 31 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि 121 संक्रमितों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है।
स्वास्थ्य कर्मी, डायरेक्टर सहित कई अफसर आए चपेट में
बृहस्पतिवार को कोरोना की चपेट में कई शिक्षक, स्वास्थ्य कर्मियों के साथ पशुपालन विभाग के एडिशनल डायरेक्टर भी आ गए। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एके तिवारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को सीआरपीएफ के एसआई, सड़क परिवहन विभाग के इंजीनियर, हाईकोर्ट के छह अधिवक्ता, कोरावं सीएचसी के सीएचओ, विवेकानंद इंटर कॉलेज जार्जटाउन के शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय के छह शिक्षक, सीएचसी जसरा, चाका और बनी के मेडिकल अफसर, त्रिवेणीपुरम झूंसी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का बाबू, गंगा प्रदूषण विभाग का हेड क्लर्क, सीआरपीएफ के कमांड ऑफिसर, रेलवे का लोका पायलट, सीनियर सेक्सन इंजीनियर संक्रमित पाए गए हैं।