{"_id":"5edd2e648ebc3e90984dc2ee","slug":"prayagraj-corona-update-one-more-died-from-corona-in-prayagraj-two-more-including-woman-found-infected","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में कोरोना से एक की मौत, महिला सहित दो और संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में कोरोना से एक की मौत, महिला सहित दो और संक्रमित मिले
Sun, 07 Jun 2020 11:44 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 07 Jun 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना से रविवार को एक और मौत हो गई। अधेड़ प्रतापपुर ब्लॉक के एक गांव का निवासी है। वह मुंबई से लौटा था। कालिंदीपुरम में क्वारंटीन रहने के बाद ही उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया था। रविवार की दोपहर तीन बजे उसकी मौत हो गई। जिले में कोरोना से यह चौथी मौत है। इसके अलावा कोरोना के दो नए मामले भी सामने आए हैं। इसमें एक कोरांव की महिला है, जबकि दूसरा गढ़ी कला शाहगंज का युवक है।
प्रतापपुर के एक गांव में रहने वाला अधेड़ व्यक्ति माह भर पहले ही मुंबई घर आया था। तबीयत बिगड़ने पर दो जून को कालिंदीपुरम लाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे तुरंत ही एसआरएन के लिए रेफर कर दिया गया। एसआरएन में वह संदिग्ध वार्ड में भर्ती हुआ। जांच के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रतापपुर के एक गांव में रहने वाला अधेड़ व्यक्ति माह भर पहले ही मुंबई घर आया था। तबीयत बिगड़ने पर दो जून को कालिंदीपुरम लाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे तुरंत ही एसआरएन के लिए रेफर कर दिया गया। एसआरएन में वह संदिग्ध वार्ड में भर्ती हुआ। जांच के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि रविवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। उसे सांस लेने में तकलीफ होने के साथ कई और भी परेशानियां थीं। मौत के बाद उसके शव को प्लॉस्टिक में कवर करके प्रशासन को सौंप दिया गया। अधेड़ के घर के सात लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। इसमें पांच की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। जबकि दो लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उसका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।