फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: Number of new infected and decreased, 165 patients found

Prayagraj Corona Update: नए संक्रमितों की संख्या और घटी, मिले 165 मरीज

Sun, 16 May 2021 01:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 May 2021 01:12 AM IST
सार

  • नौ मरीजों की जान गई, कुल 10058 लोगों की हुई जांच
  • 521 हुए संक्रमण मुक्त, एक्टिव केस की संख्या घटकर हुई 3665

विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Number of new infected and decreased, 165 patients found
prayagraj news : Covid test - फोटो : prayagraj

विस्तार

कोरोना के नए मरीजों की संख्या मेें शनिवार को और गिरावट आ गई। शनिवार को कुल 165 मरीज मिले, जोकि एक दिन पहले के मुकाबले 26 कम रहे। हालांकि, मरने वालों की संख्या में इजाफा हुआ। सरकारी आंकड़ों में शनिवार को कुल नौ संक्रमितों की मौत हुई, जो कि शुक्रवार के मुकाबले तीन ज्यादा रही। 
विज्ञापन

कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि शनिवार को जिले में कुल 10058 लोगों की कोरोना की जांच हुई। इसमें 5716 लोगों का एंटीजन टेस्ट हुआ, बाकी की आरटीपीसीआर और ट्रूनॉट की जांच हुई। इसमें 165 लोग संक्रमित मिले। 43 लोग एंटीजन जांच में संक्रमित पाए गए, जबकि 91 लोगों में आरटीपीसीआर और 31 में ट्रूनॉट जांच से संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम तक जिले में एक्टिव केस 3665 रह गए। इसके अलावा अस्पतालों में बेड भी खाली हैं। उधर, कोरोना की चपेट में आने से शनिवार को शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री, एक अधिवक्ता की मां के साथ नौ लोगों की जान चली गई। संक्रमण से मरे सभी लोग स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती थे। इसके अलावा 521 लोग संक्रमण मुक्त हुए। इसमें 45 लोगों को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, बेली, रेलवे सहित निजी अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जबकि 476 का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में अब तक 64323 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए संक्रमित
संक्रमित होने वालों में फाफामऊ स्थित सीआरपीएफ कैंप इंस्पेक्टर, आरएएफ के इंस्पेक्टर, एसआई, सिपाही, कोतवाली थाने का कांस्टेबल, सीआईएसएफ का हेड कांस्टेबल, जार्जटाउन थाने के एसआई, उपभोक्ता कार्यालय का बाबू, कौंधियारा स्थित प्राथमिक स्कूल के शिक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed