{"_id":"5fc152d69d2a1a35b3484e25","slug":"prayagraj-corona-update-investigation-of-six-thousand-89-new-corona-infected-with-sp-intelligence","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona Update: छह हजार की जांच, एसपी इंटेलीजेंस सहित 89 नए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona Update: छह हजार की जांच, एसपी इंटेलीजेंस सहित 89 नए कोरोना संक्रमित
Sat, 28 Nov 2020 12:56 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
लोगों की मास्क पहनने में लापरवाही के बीच कोरोना ने फिलहाल फौरी राहत दी है। तीन दिनों से संक्रमितों का आंकड़ा 100 के अंदर हैं। शुक्रवार को जिले में 6019 लोगों की कोविड जांच की गई लेकिन 89 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमितों की सूची में एसपी इंटेलीजेंस शामिल हैं। वहीं लगातार दूसरे दिन कोविड संक्रमण से किसी की जान नहीं गई। कुल 114 लोगों ने कोरोना को मात दी।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जांच अभियान का दायरा प्रतिदिन बढ़ाया जा रहा है। राहत की बात है कि संक्रमण का प्रसार कम हो रहा है। शुक्रवार को जिले में छह हजार से अधिक लोगों की कोविड जांच की गई, लेकिन संक्रमण सिर्फ 89 लोगों में प्रभावी पाया गया।
विज्ञापन
prayagraj news : Covid - 19
- फोटो : prayagraj
नोडल अधिकारी के मुताबिक जिले में अब तक 26371 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 18755 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा कर लिया है। शुक्रवार को घर में संक्रमण को मात देने वाले 95 लोग रहे।
prayagraj news : Covid - 19
- फोटो : prayagraj
एनटीपीसी के दो अफसर, सीबीएसई के सेक्शन अफसर भी संक्रमित एसपी इंटेलीजेंस के साथ शुक्रवार को एनटीपीसी के दो प्रबंधक स्तर के अफसर और सीबीएसई के एक सेक्शन अफसर भी संक्रमितों की सूची में शामिल हैं। डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक संक्रमण की जद में सदर तहसील के लेखपाल, एक अधिवक्ता, रेलवे के सीनियर सेक्शन अफसर, एनटीपीसी के साइट मैनेजर, सीनियर मैनेजर एचआर भी आए हैं।