Prayagraj Corona Update: जांच बढ़ी तो बढ़े मरीज, 24 घंटे में 286, नए संक्रमित मिले, छह लोगों ने दम तोड़ा
- कुल 10703 लोगों की हुई कोरोना जांच, 965 हुए संक्रमण मुक्त
- जनपद में एक्टिव केसों की संख्या घटकर छह हजार पर आई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की जांच कराने वाले लोगों की संख्या बढ़ी तो नए मामले भी बढ़ गए। सोमवार को 10703 लोगों ने कोरोना की जांच कराई। इसमें 286 नए संक्रमित पाए गए, जबकि एक दिन पहले 8535 लोगों की जांच हुई थी तो 236 पॉजिटिव मिले थे। मौतों की संख्या का आंकड़ा भी स्थिर रहा। सोमवार को छह लोगों की जान गई, जबकि रविवार को भी इतने लोगों की मौत हुई थी। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सोमवार को 965 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए। इससे एक्टिव केसों की संख्या घटकर छह हजार रह गई है।
डॉ. सहाय के मुताबिक सोमवार को 6011 की एंटीजन, 4182 की आरटीपीसीआर, 358 लोगों की निजी लैबों में और 152 की ट्रूनॉट से जांच हुई। इसमें 90 लोग एंटीजन जांच में पॉजिटिव आए और 158 आरटीपीसीआर में संक्रमित मिले, जबकि 38 की पॉजिटिव रिपोर्ट ट्रूनॉट से आई । इसमें 71 संक्रमित ग्रामीण इलाकों के थे, जबकि शहरियों की संख्या 215 रही। उधर, संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या नए संक्रमितों के मुकाबले तीन गुना अधिक रही। सोमवार को कुल 965 मरीज संक्रमण मुक्त हुए।
इसमें से 52 लोगों को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, बेली, रेलवे और निजी अस्पतालों से कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दी गई, जबकि 913 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। सोमवार को संक्रमित होने वालों में चाका स्थित यूनियन बैंक के मैनेजर, सीआरपीएफ के दो जवान, असिस्टेंट कमांडेंट, सेंकेंड्री एजुकेशन काउंसिल के प्रशासनिक अफसर, फाफामऊ स्थित जीजीआईसी के शिक्षक, पुलिस लाइन के एसआई और पीएसी का जवान भी शामिल है।