फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: Four new cases of Corona surfaced, number reached 95

Prayagraj Corona Update: कोरोना के चार नए मामले आए सामने, संख्या पहुंची 95

Tue, 02 Jun 2020 12:25 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 02 Jun 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Four new cases of Corona surfaced, number reached 95
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जिले में कोरोना के चार नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसमें एक मामला शहर में पटेलनगर, मीरापुर (56 वर्षीय) का है जबकि, दो मऊआइमा और एक प्रतापपुर का है। शहर के व्यक्ति की टूर हिस्ट्री भी नहीं है।

विज्ञापन


संक्रमण की चपेट में वह कैसे आया, यह पता नहीं है। इसकी जांच प्राईवेट लैब में कराई गई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जबकि बाकी को एल-1 हॉस्पिटल ले जाने की तैयारी है। मऊआइमा और प्रतापपुर में पॉजिटिव आए मामलों की पुष्टि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने की है। 

विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: Four new cases of Corona surfaced, number reached 95
prayagraj news - फोटो : prayagraj

चार नए मामले सामने आने से जिले मेें कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है। इसके साथ हॉटस्पॉट की संख्या भी बढ़कर 46 हो गई है। इसमें पटेलनगर, मीरापुर, मऊआइमा का जमखुरी और जोगीपुर है। प्रतापपुर के मरीज के गांव का पता देर रात तक नहीं चल पाया था। पटेल नगर के पॉजिटिव आए व्यक्ति की टूर हिस्ट्री नहीं है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों में चिंता बनी हुई है।

Prayagraj Corona Update: Four new cases of Corona surfaced, number reached 95
prayagraj news - फोटो : prayagraj

रविवार को करेली में पॉजिटिव आए दो मामलों के सोर्स का भी पता नहीं चला है। मीरापुर का अधेड़ घर पर ही था और पांच दिनों से बुखार, खांसी की शिकायत होने पर अपने एक डॉक्टर रिश्तेदार के कहने पर निजी लाल पैथ लैब में जांच कराई थी। कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि अधेड़ को एसआरएन में भर्ती कराया गया है। 

उधर, मऊआइमा के जमखुरी में पॉजिटिव आया 35 वर्षीय युवक और जोगीपुर का 19 वर्षीय युवक भिवंडी से 22 मई को लौटे थे। उनका स्वाब सैंपल लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गई हुई थी। प्रतापपुर का युवक 40 वर्ष का है। उसकी भी टूर हिस्ट्री की बात कही जा रही है। फिलहाल इसके बारे में देर रात तक जानकारी जुटाई जाती रही। मऊआइमा के दोनों युवकों को एल-1 हॉस्पिटल शिफ्ट करा दिया गया।

विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: Four new cases of Corona surfaced, number reached 95
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सैदाबाद की बच्ची की रिपोर्ट फिर आई पॉजिटिव

सैदाबाद के अंजना गांव की पांच साल की बच्ची की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है। उसे स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के अलग वार्ड में रखा गया है। उसके साथ उसकी मां को पीपीई किट में देखरेख के लिए लगाया गया है। बच्ची अपने माता-पिता और भाई के साथ मुंबई से आई थी। सभी को कालिंदीपुरम क्वारंटीन सेंटर पर रखा गया था। बाकी तीनों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर बच्ची की दोबारा जांच कराई गई है।

एक की छुट्टी, एक संदिग्ध भर्ती, 124 के भेजे गए नमूने

कोटवां-बनी में भर्ती 11 मरीजों में सोमवार को एक को छुट्टी दे दी गई जबकि स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में संदिग्ध मिलने पर एक व्यक्ति को भर्ती किया गया है। यह व्यक्ति जिले का है और उसे बुखार, खांसी की शिकायत है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को 124 नमूने लिए गए हैं।

नमूने लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम मेजा, धनुपुर और फूलपुर सहित विभिन्न इलाकों में गई थी। कालिंदीपुरम स्थित इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन सेंटर के नोडल डॉ0 आनंद सिंह ने बताया कि कालिंदीपुरम से 25 नमूने लिए गए हैं। बाकी उक्त तीनों इलाकों के हैं। 

Prayagraj Corona Update: Four new cases of Corona surfaced, number reached 95
prayagraj news - फोटो : prayagraj

रिपोर्ट आने पर देनी होगी तुरंत सूचना

प्रयागराज। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई की सूचनानुसार निजी अस्पतालों और प्राइवेट पैथोलॉजी को निर्देशित किया गया है कि संभावित संक्रमित व्यक्तियों के सैंपल लिए जाएं, उसे रिपोर्ट आने तक क्वारंटीन में रहना अनिवार्य है। यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आए तो तुरंत इसकी सूचना उन्हें दी जाए। इंफेक्शन प्रिवेंशन प्रोटोकॉल के अंतर्गत सैंपल लिए गए संभावित संक्रमित व्यक्ति को क्वारंटीन में रखना जरूरी है। 

कुल संख्या 95
नए मरीज  4
एक्टिव केस 31
घर गए     1 
हॉटस्पॉट    46
मौतें        3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed