फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: Five more Corona cases found in Prayagraj

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में मिले कोरोना के पांच और मामले

Mon, 29 Jun 2020 12:41 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Jun 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Five more Corona cases found in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

शहर में कोरोना के संक्रमण की रफ्तार नहीं थम रही है। रविवार को पांच और लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है, इनमें एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं। इस परिवार का एक युवक पहले ही पाजिटिव आ चुका था। इसके अलावा 12 लोगों को छुट्टी दे गई और  318 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। 

विज्ञापन

रविवार को कल्याणी देवी इलाके के रहने वाले परिवार के तीन लोग संक्रमित पाए गए। इन्हीं के परिवार का एक युवक 25 जून को पॉजिटिव पाया गया था।

Prayagraj Corona Update: Five more Corona cases found in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इसके अलावा दो अन्य मरीज करेली के जीबी नगर व सिविल लाइंस में मिले। करेली के बुजुर्ग का भाई दिल्ली से 17 जून को लौटा था और वह कोरोना पॉजिटिव है। दूसरा संक्रमित पाया गया व्यक्ति सिविल लाइंस के दयानंद मार्ग का रहने वाला है। वह प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराने गया था, लेकिन इलाज से पूर्व उसकी कोविड जांच कराई गई तो वह पॉजिटिव आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: Five more Corona cases found in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

युवक को कोटवा-बनी एल-1 भेजा गया है, जबकि करेली के बुजुर्ग को एल-3 हॉस्पिटल भेजा गया है। संक्रमण का केस मिलने से दयानंद मार्ग नया हॉट स्पॉट बन गया है, जबकि जीटीबी नगर पहले से ही हॉट स्पॉट में शामिल है। कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया सिविल लाइंस में कंटेनमेंट एक्टिविटी कराई जाएगी। साथ युवक के परिजनों को क्वारंटीन करा दिया गया है। उनकी जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: Five more Corona cases found in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

उधर, कोटवा-बनी एल-1 हॉस्पिटल से सात लोगों को छुट्टी दी गई। इसमें शिवकुटी में एसीएमओ के परिवार के पांच लोगों के साथ एक राजरूपपुर, एक लालगोपालगंज की 13 साल की बच्ची शामिल है। एसीएमओ की पत्नी की अभी रिपोर्ट नहीं आई है। मरीजों को डिस्चार्ज किए जाने के दौरान डॉ. वीके मिश्रा, डॉ. अमृत लाल, डॉ. उत्सव सिंह आदि मौजूद रहे।

Prayagraj Corona Update: Five more Corona cases found in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इसी क्रम में रिपोर्ट निगेटिव आने पर एसआरएन से पांच लोगों को छुट्टी दी गई। इसमें दांदीपुर, बहादुरगंज, हंडिया, रानीमंडी, मुट्टीगंज का एक-एक मरीज शामिल है। अस्पताल के कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में स्क्रीनिंग कराने वालों में पांच संदिग्धों को भर्ती किया गया है।

इसमें दो प्रतापगढ़ के और तीन प्रयागराज के शामिल हैं। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने बताया कि रविवार को 318 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि 212 लोगों के नमूने जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed