Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में कोविड जांच 4915, सिर्फ 148 नए संक्रमित, दो मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोविड संक्रमण की हो रही जांच के सापेक्ष संक्रमितों की दर काफी कम हो गई है। सोमवार को कोविड जांच के लिए कुल 4915 सैंपल लिए गए। वहीं संक्रमितों की संख्या 148 ही रही। 24 घंटे में 200 लोगों ने कोरोना को मात दी। उपचार के दौरान दो कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक 24 घंटे में 200 लोग कोविड संक्रमण से मुक्त हुए। इनमें विभिन्न कोविड अस्पतालों से 33 मरीज डिस्चार्ज किए गए। 167 संक्रमितों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 1565 रही।
सर्वाधिक 85 मरीज एसआरएन अस्पताल में भर्ती
सोमवार को कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों में 218 मरीज भर्ती रहे। इनमें सर्वाधिक 85 कोरोना संक्रमित एसआरएन अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। रेलवे हॉस्पिटल में 24, बेली अस्पताल में 58 मरीज, यूनाइटेड मेडिसिटी में 27, साईंनाथ एएमए हॉस्पिटल में 24 संक्रमितों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।