फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: Corruption confirmation in Tehsildar created panic, Soraon Tehsil was sealed

Prayagraj Corona Update: तहसीलदार में कोरोना की पुष्टि से मचा हड़कंप, सोरांव तहसील किया गया सील

Sat, 23 May 2020 07:46 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 May 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Corruption confirmation in Tehsildar created panic, Soraon Tehsil was sealed
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। शनिवार को इसकी जद में सोरांव तहसील भी आ गई। तहसीलदार में इसकी पुष्टि हुई है। उन्हें पहले एल-1 हॉस्पिटल भेजा गया। वहां सांस लेने में दिक्कत होने पर एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन


उनकी पत्नी व बच्चों को क्वारंटीन कर दिया गया। उधर सोरांव तहसील के मऊआइमा के अंदेली गांव की एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव आई है। वह मुंबई के भिवंडी से लौटी थी और अपने पति और तीन बच्चों के साथ कालिंदीपुरम में क्वरांटीन थी। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे एल-1 हॉस्पिटल भेज दिया गया। 

विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: Corruption confirmation in Tehsildar created panic, Soraon Tehsil was sealed
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सोरांव तहसीलदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। इससे तहसील के साथ तहसीलदार के निवास स्थान शंकरघाट और मऊआइमा का अंदेली गांव हॉटस्पॉट हो गया है। तहसील सहित तीनों स्थानों को सील कर वहां कन्टेनमेंट एक्टिविटी कराई जाएगी।

Prayagraj Corona Update: Corruption confirmation in Tehsildar created panic, Soraon Tehsil was sealed
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने कहा कि तहसीलदार की जांच एहतियातन कराई गई थी। वे पॉजिटिव आ गए हैं। वे लगातार फील्ड में थे, किसके संपर्क में आकर कोरोना संक्रमित हुए यह स्पष्ट रूप से कहना मुश्किल है। लेकिन सोरांव तहसील के अंतर्गत कोरोना के कई मामले सामने आए हैं और तहसीलदार लगातार प्रशासनिक कार्यों में सम्मिलित थे।

कहा जा रहा है कि वे शुक्रवार को भी तहसील गए थे। उनके संपर्क में एसडीएम सहित तहसील तथा जिले के तमाम अफसर, कर्मचारी आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फिलहाल तहसीलदार की पत्नी और उनके बच्चों को कालिंदीपुरम में क्वारंटीन कराया है।

विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: Corruption confirmation in Tehsildar created panic, Soraon Tehsil was sealed
prayagraj news - फोटो : prayagraj

तहसीलदार के पॉजिटिव पाए जाने से प्रशासन की बढ़ी चुनौती

तहसीलदार के पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन के सामने चुनौती बढ़ गई है। सोरांव तहसील परिसर सीज कर ही दिया गया है। इसके अलावा तहसीलदार के सीधे संपर्क में रहने वालों को क्वारंटीन किए जाने को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। साथ में रहने वाले लेखपालों ने डीएम से मिलकर कोविड-19 की जांच कराने की भी मांग की है। 

प्रवासी श्रमिकों को ट्रेन से उतारकर घर पहुंचाने, श्रमिकों तथा ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने, किसी के पॉजिटिव पाए जाने पर संपर्क में आने वाले संदिग्धों को क्वारंटीन किए जाने समेत कई अन्य प्रशासनिक कार्यों में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो लेखपाल मुख्य कड़ी हैं। यह पूरी टीम सीधे श्रमिकों के बीच में होती है। स्वास्थ्य विभाग के कई सदस्यों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद तहसील कर्मियों की जांच कराने की मांग पहले से उठने लगी है।

एक एसडीएम ने तो सीएमओ को पत्र लिखकर समय भी मांगा है। अब तहसीलदार के पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह मांग और मुखर हो गई है। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि लगातार 15-18 घंटे करने से लेखपाल मानसिक रूप से अस्वस्थ हो रहे हैं। उन्होंने जांच, सुरक्षा के संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष राजकुमार सागर, उपाध्यक्ष राकेश यादव, अवनीश पांडेय शामिल रहे।

Prayagraj Corona Update: Corruption confirmation in Tehsildar created panic, Soraon Tehsil was sealed
prayagraj news - फोटो : prayagraj

शंकरघाट फिर हो गया हॉटस्पॉट

तेलियरगंज का शंकरघाट एक दिन बाद फिर से हॉटस्पॉट में शामिल हो गया। शुक्रवार को ही इलाके को ग्रीन जोन बताया गया था। पॉजिटिव पाए गए तहसीलदार शंकरघाट में ही रहते हैं। उनके परिवार के सदस्यों को कालिंदीपुरम में क्वारंटीन कर दिया गया है। साथ ही इलाके को भी सीज करने की तैयारी है। यह इलाका एक युवक के पॉजिटिव पाए जाने के बाद 24 अप्रैल से ही हॉटस्पॉट था। 

कानूनगो की रिपोर्ट नेगेटिव आने से राहत

तहसीलदार के साथ कई कानूनगो की भी कोविड-19 की जांच कराई गई थी। राहत की बात यह है सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। एसडीएम सोरांव अनिल चतुर्वेदी का कहना है कि यदि किसी में लक्षण मिलता है तो अन्य स्टाफ की भी जांच कराई जाएगी।

तहसीलदार पॉजिटिव आए हैं। सभी कर्मचारियों को और सावधानी से काम करने के लिए कहा गया है। वर्तमान परिस्थिति में चुनौती बढ़ी है। यह चुनौती आगे भी बनी रहेगी। सभी को इसका एहसास है और कर्मचारियों में उत्साह है। उन्हें यह उत्साह बनाए रखना होगा होगा लेकिन सावधानी के साथ। तहसीलदार के संपर्क में आने वालों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। अन्य आवश्यक कदम भी उठाए गए हैं। प्रशासन हर बिंदु पर नजर बनाए हुए हैं। भानु चंद्र गोस्वामी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed