फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: Corona records 245 new cases found in Prayagraj, three dead

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में कोरोना रिकॉर्ड 245 नए मामले मिले, तीन लोगों की मौत

Fri, 14 Aug 2020 12:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Aug 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Corona records 245 new cases found in Prayagraj, three dead
prayagraj news - फोटो : prayagraj
प्रयागराज में गुरुवार को कोरोना के रिकॉर्ड 245 नए मामले सामने आए। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। संक्रमण के चलते तीन लोगों की मौत भी हो गई है।
विज्ञापन


जिले में कोरोना का कहर लगाता जारी है। गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में 245 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। तीन कोरोना पॉजिटिव लोगों की मौत हो गई है। जांच में रिपोर्ट निगेटिव आने पर 80 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 4942 हो गई है, जबकि 88 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: Corona records 245 new cases found in Prayagraj, three dead
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। बृहस्पतिवार को 245 नए मरीजों के साथ अब तक कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या 4942 पर पहुंच गई है। वहीं, तीन संक्रमित मरीजों की मौत भी हो गई। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक बृहस्पतिवार की शाम तक आई रिपोर्ट में 245 नए मरीज कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। उपचार के दौरान तीन स्थानीय मरीजों की मौत हो गई।  

Prayagraj Corona Update: Corona records 245 new cases found in Prayagraj, three dead
prayagraj news - फोटो : prayagraj

एसआरएन अस्पताल में कोरोना के नोडल प्रभारी डॉ. सुजीत वर्मा के मुताबिक कोरोना उपचार के दौरान जान गंवाने वालों में दो बुजुर्गों के साथ एक 37 वर्षीय व्यक्ति भी शामिल है। मम्फोर्डगंज निवासी 84 वर्षीय बुजुर्ग को नौ अगस्त को भर्ती कराया गया था। 13 की सुबह छह बजे उनकी सांस थम गई। वहीं, कर्नलगंज निवासी 80 वर्षीय महिला दस अगस्त को गंभीर हालत में भर्ती कराई गई थीं।

बृहस्पतिवार भोर में करीब चार बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं घर पर रहे निहालपुर निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति की जान कोरोना संक्रमण और रीनल फेल्योर की वजह से बुधवार को मौत हो गई।  उन्होंने बताया कि संक्रमित मरीजों को लक्षण के आधार पर अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में लोगों ने होम आईसोलेशन के लिए आवेदन किया है। जिसका परीक्षण किया जा रहा है।

विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: Corona records 245 new cases found in Prayagraj, three dead
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कौशाम्बी की महिला, मिर्जापुर के युवक की मौत

स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान कोरोना संक्रमित एक महिला और एक युवक की मौत हो गई। कौशाम्बी की रहने वाली 45 वर्षीय महिला को दस अगस्त को भर्ती कराया गया था। 13 अगस्त की शाम करीब पांच बजे उनकी मौत हो गई। वहीं मिर्जापुर निवासी 32 वर्षीय युवक 12 अगस्त को भर्ती कराया गया था। संक्रमण बढ़ने से 24 घंटे के भीतर ही उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। नोडल अ
धिकारी के मुताबिक संबंधित जिलों के सीएमओ को इस बारे में सूचना दी गई है।

Prayagraj Corona Update: Corona records 245 new cases found in Prayagraj, three dead
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कचहरी पहुंचा करोना संक्रमण

जिला न्यायालय में कई अधिवक्ताओं और कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला जज ने 14 अगस्त को न्यायालय बंद कर दिया है। अब जिला न्यायालय परिसर सैनिटाइज कराने के बाद 17 अगस्त को न्यायिक कार्य के लिए खोला जाएगा। हालांकि, 15 अगस्त को ध्वजारोहण के लिए न्यायालय खुलेगा और 16 अगस्त को रविवार का अवकाश है। यह आदेश जिला जज विनोद कुमार तृतीय ने जारी किया है।

Prayagraj Corona Update: Corona records 245 new cases found in Prayagraj, three dead
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हरि सागर मिश्रा, मंत्री राकेश दुबे ने बताया कि एक अधिवक्ता और जिला न्यायालय के कंप्यूटर विभाग का एक कर्मचारी करोना से संक्रमित हो गया है। इस संबंध में कोविड-19 अपेडमिक प्रिवेंशन कमेटी की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए जिला जज ने 14 अगस्त को न्यायालय बंद कर दिया है।

Prayagraj Corona Update: Corona records 245 new cases found in Prayagraj, three dead
prayagraj news - फोटो : prayagraj

15 अगस्त को ध्वजारोहण के लिए न्यायालय खुलेगा और 16 अगस्त को रविवार का अवकाश है। इस तरह से 17 अगस्त को न्यायिक कार्य के लिए न्यायालय खोला जाएगा। जिला जज ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से अपेक्षा की है कि 24 घंटे के अंदर परिसर को सेनीटाइज कराए जाने की व्यवस्था करें और नजारत अनुभाग को साफ सफाई कराई कराए जाने का निर्देश दिया है।

Prayagraj Corona Update: Corona records 245 new cases found in Prayagraj, three dead
prayagraj covid-19 news - फोटो : prayagraj
गौरतलब है कि 10 अगस्त को जिला जज ने संघ के एक सदस्य के संक्रमित होने के बाद 12 अगस्त को न्यायालय बंद कर दिया था। 13 अगस्त को जिला न्यायालय खुला और न्यायिक कार्य भी हुआ। इसी दौरान कंप्यूटर विभाग के कर्मचारी के कोरोना संक्रमित होने और अधिवक्ता संघ के द्वारा एक अधिवक्ता के संक्रमित होने की रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए जिला जज ने यह आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed