{"_id":"5fdbaee88ebc3e3d723f8341","slug":"prayagraj-corona-update-98-new-positives-of-corona-27657-cases-so-far","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona Update: क़ोरोना के 98 नए पॉजिटिव, अब तक 27657 मामले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona Update: क़ोरोना के 98 नए पॉजिटिव, अब तक 27657 मामले
Fri, 18 Dec 2020 12:48 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन
- फोटो : पेक्सेल्स
कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के 98 नए मामले सामने आए। 29 लोगों ने संक्रमण को मात दी। उपचार के दौरान एक संक्रमित की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय के मुताबिक जिले में 98 नए कोविड पॉजिटिव के साथ
विज्ञापन
संक्रमितों का आंकड़ा 27657 पर पहुंच गया है। कुल 29 लोग संक्रमणमुक्त हुए। इनमें 12 को कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। 17 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। अब तक कोरोना को मात देने वालों की संख्या 26529 हो गई है।
विज्ञापन
prayagraj news : Covid - 19
- फोटो : prayagraj
सीएमओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक संक्रमित की उपचार के दौरान हुई मौत के कोविड संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 365 हो गई है। उन्होंने बताया कि जिले में 6558 लोगों की कोविड जांच कराई गई। ईसीसी और सीआरपीएफ कैंप में विशेष जांच अभियान चलाया गया।
prayagraj news : Covid - 19
- फोटो : prayagraj