Prayagraj Corona Update: तीन डॉक्टरों सहित कोविड के 82 नए संक्रमित, 95 हुए ठीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड संक्रमण से बृहस्पतिवार को भी राहत रही। 24 घंटे में कुल तीन डॉक्टरों सहित 82 संभावित संक्रमितों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं संक्रमितों से ज्यादा 95 लोग संक्रमणमुक्त हुए। इनमें 28 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। 67 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ।
नवागत सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय के मुताबिक जिले में कुल 5564 लोगों की कोविड जांच की गई। इसके साथ अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 26282 हो गई है। उन्होंने बताया कि राहत की बात है कि 24 घंटे में कोरोना संक्रमित किसी मरीज की मौत नहीं हुई।
नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक 82 नए संक्रमितों के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या 1018 हो गई है। होम आइसोलेशन में अब तक 18660 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। कोविड अस्पतालों से उपचार के बाद 6263 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।
सेक्रेटरी, रेलवे हॉस्पिटल के चीफ फार्मासिस्ट, न्यू कैंट निवासी सेना के एक मेजर भी कोविड संक्रमित हुए हैं।