{"_id":"5fd7bc550ca886453d09390e","slug":"prayagraj-corona-update-66-new-coronas-found-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona Update: कोरोना के 66 नए संक्रमित मिले, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona Update: कोरोना के 66 नए संक्रमित मिले, एक की मौत
Tue, 15 Dec 2020 12:56 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : Covid - 19
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के नए संक्रमिताें की संख्या सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी 50 से अधिक रही। इसके साथ ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, 39 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की।
सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय ने बताया कि सोमवार को 66 नए संक्रमित मिलने के बाद जिले में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 27351 पहुंच गई है। इसमें से 26473 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। सोमवार को संक्रमण मुक्त हुए 39 लोगों में चार लोगों को एसआरएन और बेली अस्पताल से छुट्टी दी गई है जबकि 35 लोगों को होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। सोमवार को 6125 लोगों की कोरोना की जांच हुई है। संक्रमित लोगों में 91 एसआरएन, बेली और निजी अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि, 425 लोग होम आइसोलेशन में हैं। कोरोना की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत होने से मरने वालों की कुल संख्या 362 हो गई है।

इविवि प्रोफेसर, शिक्षक, अधिवक्ता सहित कई पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को संक्रमित होने वालों में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, इंस्ट्रक्टर, लैब असिस्टेंट, सिविल लाइंस स्थित एक्सिस बैंक के ब्रांच मैनेजर, एजी ऑफिस के सीनियर ऑडिटर, हाईकोर्ट के स्टैंडिंग काउंसिल, अधिवक्ता, पतंजलि स्कूल के शिक्षक, रेलवे के जेई, होलागढ़ ब्लॉके वीडीओ, आरएएफ फाफामउ का कुक, सीआरपीएफ का कांस्टेबल शामिल हैं।
विज्ञापन