फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: 213 new cases of corona found in Prayagraj, five dead

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में फिर मिले कोरोना के 213 नए मामले, पांच लोगों की मौत

Wed, 12 Aug 2020 11:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Aug 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: 213 new cases of corona found in Prayagraj, five dead
prayagraj news - फोटो : prayagraj
प्रयागराज में बुधवार को कोरोना के 213 नए मामले सामने आए। जांच में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद इन्हें आईसोलेट किया गया है। कोरोना संक्रमण के चलते पांच लोगों की मौत हो गई है। कोरोना का कहर लगातार जारी है। जांच की रफ्तार बढ़ने के चलते रोजाना 200 से ज्यादा संदिग्धों की जांच में संक्रमण की पुष्ट हो रही है। 
विज्ञापन

 

बुधवार को 213 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही पांच लोगों की मौत भी हो गई है। जांच के बाद रिपोर्ट निगेटिव आने पर 80 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आज कुल 90 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया। अब तक कुल 735 लोगों को होम क्वारंटीन किया जा चुका है। जिन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है उनमें आरटीपीसीआर से 88, जिसमें 36 प्राइवेट लैब के हैं। इसके अलावा एंटीजेन के 121 और ट्रू नाट से चार रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: 213 new cases of corona found in Prayagraj, five dead
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना ने मंगलवार की तरह बुधवार को भी अपनी रफ्तार बनाए रखी। बुधवार को 213 नए संक्रमितों के मिलने के साथ जिले में पॉजिटिव आने वालों की कुल संख्या 4697 हो गई है। जबकि 80 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दे दी गई है। 90 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। 

Prayagraj Corona Update: 213 new cases of corona found in Prayagraj, five dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने बताया कि जिले में अब तक 1412 लोग होम आइसोलेशन में जा चुके हैं। इसमें से अब तक 735 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया है। इसके अलावा एक्टिव केसों की संख्या 1712 है। जबकि अब तक रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 2105 लोगों को छुट्टी दी जा चुकी है। बुधवार को कोटवा-बनी से 11, कालिंदीपुरम से 16, रेलवे चिकित्सालय से चार, यूनानी मेडिकल कॉलेज से छह, बेली से नौ, यूनाईटेड से चार, एसआरसएन चिकित्सालय से 10 लोगों की छुट्टी की गई। 

विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: 213 new cases of corona found in Prayagraj, five dead
टेस्टिंग के लिए राज्यों को पैसा देगा अमेरिका (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
इसके अलावा कोटवा-बनी में 45, रेलवे में 43, कालिंदीपुरम में 115, यूनानी में 60, यूनाईटेड में 29, बेली में 51, एसआरएन में 110 मरीज जिले के भर्ती हैं। एसआरएन में दूसरे जिलों के भी 17 मरीजों का उपचार चल रहा है। सीएमओ के मुताबिक बुधवार को 1309 लोगों का स्वाब सैंपल लिया गया जबकि 1940 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Prayagraj Corona Update: 213 new cases of corona found in Prayagraj, five dead
नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दो दिन पहले आए पॉजिटिव, अस्पताल में नहीं कराए गए भर्ती

धूमनगंज स्थित पीएससी कंपाउंड में दो दिन पहले पांच जवानों के पॉजिटिव आने के बाद अफरातफरी मची है। पॉजिटिव जवानों को अब तक हॉस्पिटलाइज्ड नहीं कराया जा सका है। सभी को एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाना है। लेकिन, एंबुलेंस न होने से जवान अभी परिसर में ही हैं। इससे परिसर में रह रहे दूसरे लोग परेशान है। बुधवार को कमांडेंट का ऑफिस भी बंद रहा। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. अतुल कुमार ने कहा कि इस संबंध में सीनियर अधिकारियों को सूचित किया गया है। लेकिन एंबुलेंस न आने से उन्हें शिफ्ट नहीं कराया जा सका। 

Prayagraj Corona Update: 213 new cases of corona found in Prayagraj, five dead
सील किया गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

फूलपुर में दो हॉस्पिटल सील, चार को नोटिस

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को फूलपुर स्थित श्रेया हॉस्पिटल और उषा पॉलिक्लीनिक को सील कर दिया गया है। जबकि शहर की दो क्लीनिक, एक हॉस्पिटल और एक जांच सेंटर को नोटिस भेजकर जवाब-तलब किया गया है। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने बताया कि कोविड-19 प्रकोप को ध्यान में रखते हुए दृष्टिगत इंफेक्शन प्रिवेंशन प्रोटोकाल एवं सोशल डिस्टेंसिंग आदि का पालन कराने के संबंध में निरीक्षण किया गया।

इसके लिए टीमें गईं थीं। मानक अनुरूप संचालन न होने पर फूलपुर स्थित श्रेया हॉस्पिटल और उषा हॉस्पिटल मैलहन मुबारकपुर को सील कर दिया गया। जबकि शहर के दरभंगा स्थित डॉ. एसपीएस चौहान की क्लीनिक, लाउदर रोड स्थित स्कीन केयर क्लीनिक के संचालक डॉ. शशांक रस्तोगी, कृति स्क्रीनिंग सेंटर, सिविल लाइंस स्थित शकुंतला हॉस्पिटल को नोटिस दिया गया। सभी से कमियों को दूर किए जाने संबंधी प्रमाणपत्र तीन दिनों के अंदर दिए जाने का निर्देश दिया गया।

Prayagraj Corona Update: 213 new cases of corona found in Prayagraj, five dead
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

कोरोना से प्रतापगढ़ के एक व्यक्ति की मौत 

कोरोना से बुधवार को प्रतापगढ़ के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वह स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय की कोरोना ओपीडी में दिखाने आया था। लक्षण देख उसे भर्ती कर लिया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना प्रतापगढ़ जिला प्रशासन को दे दी गई है।

Prayagraj Corona Update: 213 new cases of corona found in Prayagraj, five dead
नैनी जेल में छापेमारी के बाद बाहर आते अधिकारी और कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

जेल के चार और विचाराधीन कैदी पाए गए कोरोना संक्रमित

कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा अब जेल में भी बढ़ता जा रहा है। बुधवार को एंटीजन किट से हुए टेस्ट में चार विचाराधीन कैदी इस बीमारी से संक्रमित पाए गए। जिन्हें कोटवा बनी कोविड 19 लेवल वन हास्पिटल भेज दिया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय ने बताया कि बुधवार को जेल में कुल 24 विचाराधीन बंदियों और जेल के 18 कर्मचारियों की कोरोना जांच एंटीजन किट से की गई। जिनमें से चार कैदी संक्रमित पाए गए। ये चारों कैदी पुरानी महिला बैरक में बनाई गई अस्थाई जेल में पहले से ही क्वारंटीन किए गए थे। बता दें कि इससे पहले पांच कैदी, चिकित्साधिक्षक एवं वरिष्ठ जेल अधीक्षक की पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आ चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed