फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona News: Woman dies of corona, 313 new corona infected found

Prayagraj Corona News : कोरोना से महिला की मौत, 313 नए कोरोना संक्रमित मिले

Sat, 29 Jan 2022 12:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Jan 2022 12:05 AM IST
सार

जांच में कोरोना पॉजिटिव मिलीं थी। उसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। महिला की मौत के साथ ही तीसरी लहर में प्रयागराज में यह छठवीं मौत है। इसके पहले 22 जनवरी को कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति ने दम तोड़ा था। 

विज्ञापन
Prayagraj Corona News: Woman dies of corona, 313 new corona infected found
corona test - फोटो : Prayagraj

विस्तार

कोरोना संक्रमण के कारण एसआरएन अस्पताल में भर्ती 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला की शुक्रवार को मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला को 25 जनवरी को भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की देर रात उसकी मौत हो गई। कोविड के नोडल प्रभारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि महिला को हृदय रोग के अलावा लकवा की शिकायत थी।

विज्ञापन



जांच में कोरोना पॉजिटिव मिलीं थी। उसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। महिला की मौत के साथ ही तीसरी लहर में प्रयागराज में यह छठवीं मौत है। इसके पहले 22 जनवरी को कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति ने दम तोड़ा था। 
विज्ञापन



कोरोना संक्रमितों की जांच में लगी टीमों ने शुक्रवार को 7174 लोगों का सैंपल लिया। जिसमें नए 313 संक्रमित मिले। वहीं कुल 410 मरीजों ने कोरोना को मात दी। इसमें 404 लोगों का होम आइसोलेशन खत्म हुआ और 6 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली। बेली अस्पताल में भी मरीजों की संख्या लगातार घट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एके अखौरी के मुताबिक अस्पताल में कुल दो मरीज भर्ती हैं। उनकी हालत में सुधार है। उम्मीद है कि सोमवार तक उनको डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। लेवल 3 एसआरएन अस्पताल में 37 मरीज भर्ती हैं। इनमें से कई मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। शुक्रवार को दो नए संक्रमित मरीजों को भर्ती कराया गया।

कई अफसर हुए संक्रमित

चार मरीज डिस्चार्ज हुए। नए संक्रमित मिले मरीजों में मेडिकल कॉलेज के यूरोलॉजी  विभाग के प्रोफेसर, एसआरएन के ईएनटी विभाग के दो जूनियर रेजीडेंट, एक रेजीडेंट डॉक्टर, काल्विन अस्पताल के एक डॉक्टर, बैंक ऑफ बड़ौदा सिविल लाइंस शाखा के प्रबंधक, डफरिन अस्पताल की मेडिकल अफसर, हाईकोर्ट के रेवेन्यू ऑफीसर और सेक्शन आफिसर शामिल रहे। 

तीसरी लहर में कोरोना से हुईं मौतें
8 जनवरी   एक मौत
9 जनवरी    एक मौत 
16 जनवरी  एक मौत
19 जनवरी  एक मौत
22 जनवरी   एक मौत
28 जनवरी   एक मौत 


टीकाकरण में लगातार सातवें दिन भी अव्वल रहा प्रयागराज
कोरोना टीकाकरण में पिछले सात दिनों से प्रयागराज सूबे में अव्वल रहा। शुक्रवार को प्रयागराज में रिकार्ड 66,857 लोगों का टीकाकरण हुआ। इसके साथ ही जिले में टीके की डोज लगवाने वालों की संख्या 73 लाख से ऊपर पहुंच गई। साथ ही 15 से 17 साल 6,565 किशोरों ने टीके की पहली डोज ली। प्रीकॉशन डोज लेने वालों की संख्या 2688 रही। इसमें 752 हेल्थ वर्कर, 1421 फ्रंट लाइन वर्कर और 515 लोग 60 साल से अधिक उम्र के शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed