फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona News: Two GRP soldiers infected, 33 quarantines including CO-inspector

Prayagraj Corona News: प्रयागराज जंक्शन पहुंचा कोरोना, जीआरपी के दो सिपाही संक्रमित, सीओ-इंस्पेक्टर समेत 33 क्वारंटीन 

Mon, 15 Jun 2020 08:55 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Jun 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona News: Two GRP soldiers infected, 33 quarantines including CO-inspector
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना की चपेट में प्रयागराज जंक्शन भी आ गया है। रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने के दो सिपाही कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। सोमवार को उनकी जांच रिपोर्ट मिलने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। थाने के स्टाफ समेत जीआरपी के 33 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। इनमें सीओ व इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। अफसरों का कहना है कि सभी का नमूना जांच के लिए भेजवाया गया है। 

विज्ञापन


जीआरपी थाने के जिन दो सिपाहियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वह मौजूदा समय में बाहर हैं। दरअसल दोनों नौ जून को अवकाश लेकर अपने -अपने घर गए थे, जिनमें से एक वाराणसी जबकि दूसरा गाजीपुर का रहने वाला है। वहां कुछ दिन बाद तकलीफ होने पर दोनों अस्पताल गए जहां उनका सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा गया था।

विज्ञापन

Prayagraj Corona News: Two GRP soldiers infected, 33 quarantines including CO-inspector
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सोमवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद उनको संबंधित जिलों के एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अफसरों ने जीआरपी सिपाहियों के संक्रमित होने की सूचना दी तो स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और थाने के 25 समेत कुल 33 पुलिस कर्मियों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। इन सभी पुलिसकर्मियों को छुट्टी देकर होम क्वारंटीन करा दिया गया है।

जिन दो पुलिसकर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है, उनमें से एक मालखाने का मुंशी जबकि दूसरा प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात था। इसके अलावा जिन पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कराया गया है, उनमें से 25 थाने में जबकि आठ अन्य जगहों पर तैनात हैं।

Prayagraj Corona News: Two GRP soldiers infected, 33 quarantines including CO-inspector
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इनमें से कई बैरकों में रहते हैं। ऐसे में दो बैरकों को भी खाली कराकर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। थाने पर तैनात पुलिसकर्मी के संक्रमित होने के चलते एहतियातन इंस्पेक्टर को भी होम क्वारंटीन कराया गया है। एक संक्रमित सिपाही जिस बैरक में रहता था, वहां सीओ के ड्राइवर का भी आना जाना था, ऐसे में सीओ को भी होम क्वारंटीन कराया गया है। 

सभी 33 पुलिस कर्मियों का नमूना कोरोना जांच के लिए भेजवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी में कोई लक्षण नहीं मिले हैं। 
मनोज कुमार झा, एसपी जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed