फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona News: Prayagraj: Engineer's mother became the first woman in UP to win the battle against Corona

प्रयागराजः यूपी की पहली महिला जिन्होंने 85 साल की उम्र में दी कोरोना को मात

Thu, 21 May 2020 12:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 May 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona News: Prayagraj: Engineer's mother became the first woman in UP to win the battle against Corona
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

लूकरगंज के इंजीनियर की मां पहली ऐसी महिला हैं, जिन्होंने 85 वर्ष की उम्र में कोरोना को मात दी। इसको लेकर मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में बीमारी के खिलाफ लड़ने का हौसला बढ़ा है। कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि इंजीनियर की मां पहली ऐसी महिला हैं, जिन्होंने इतनी उम्र में कोरोना को मात दी है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब उनके इंजीनियर बेटे में कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई तो उन्हें कालिंदीपुरम मेें पांच दिन तक क्वारंटीन में रखा गया था। उस दौरान बहुत ही निराश हुई थीं, लेकिन उनका हौसला बढ़ाने के साथ-साथ उनको ढाढ़स भी बंधाया गया। उनको अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सभी उत्साहित हैं।

विज्ञापन

Prayagraj Corona News: Prayagraj: Engineer's mother became the first woman in UP to win the battle against Corona
prayagraj news - फोटो : prayagraj

लूकरगंज के इंजीनियर की मां हैं, एसआरएन से भाई को भी मिली छुट्टी 

जिले में बढ़ते संक्रमण के बीच एक अच्छी खबर है। लूकरगंज निवासी इंजीनियर की जान तो कोरोना से नहीं बच सकी, लेकिन उनकी 85 वर्षीय मां स्वस्थ हो गईं। वह यूपी की पहली बुजुर्ग महिला भी बन गईं, जिन्होंने इस उम्र में संक्रमण को मात दी। ठीक हो जाने के बाद बुधवार को इंजीनियर की मां और भाई को एसआरएन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं इंजीनियर की पत्नी, सास और भाई की पत्नी की चौथी बार रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि इंजीनियर की मां और उनके भाई की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इंजीनियर के भाई और मां को एंबुलेंस से घर पहुंचाया गया। छुट्टी के बाद इंजीनियर की मां ने कहा कि वह ठीक हैं और उन्हें अब दिक्कत नहीं है।

Prayagraj Corona News: Prayagraj: Engineer's mother became the first woman in UP to win the battle against Corona
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इंजीनियर की मां और उनका भाई दोनों छह मई को एसआरएन अस्पताल में कोटवां-बनी एल-1 से रेफर होने के बाद भर्ती हुए थे। वहीं दूसरी ओर इंजीनियर की पत्नी, सास और भाई की पत्नी की रिपोर्ट चौथी बार पॉजिटिव आई है। तीनों एसआरएन में भर्ती हैं। इंजीनियर की पत्नी का शुगर बढ़ा हुआ है। चिकित्सालय प्रशासन के मुताबिक उन्हें अब ऐसा खाना दिया जाने लगा है, जिससे उनका शुगर लेवल कम हो।

कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि इंजीनियर की मां पहली ऐसी महिला हैं, जिन्होंने इतनी उम्र में कोरोना को मात दी है। जब उनके इंजीनियर बेटे में कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई तो उन्हें कालिंदीपुरम मेें पांच दिन तक क्वारंटीन रखा गया था। उस दौरान वह बहुत निराश थीं, लेकिन उनका हौसला बढ़ाने के साथ-साथ उनको ढाढ़स भी बंधाया गया। 

फतेहपुर के तीन मरीजों को भी छुट्टी 

कोटवां-बनी स्थित एल-1 हॉस्पिटल के नोडल इंचार्ज डॉ वीके मिश्रा ने बताया कि बुधवार को तीन मरीजों की छुट्टी कर दी गई है। ये तीनों मरीज फतेहपुर के हैं। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनको घर जाने दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed