{"_id":"5f68fedb73d967029f2dbfa7","slug":"prayagraj-corona-news-pneumonia-suffers-from-corona-patients-five-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona News: कोरोना मरीजों पर भारी पड़ा निमोनिया, पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona News: कोरोना मरीजों पर भारी पड़ा निमोनिया, पांच की मौत
Wed, 23 Sep 2020 06:02 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 23 Sep 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड संक्रमितों पर शुगर, बीपी जैसी बीमारियों के साथ निमोनिया का कहर भारी पड़ रहा है। एसआरएन में भर्ती पांच कोविड संक्रमित मरीजों की निमोनिया से मौत हो गई। ये सभी मरीज क्रॉनिकल डिसीज (लंबी अवधि वाली बीमारी) से भी जूझ रहे थे।
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक सोमवार को पांच कोविड संक्रमितों की मौत हुई। एसआरएन के उप प्रभारी कोविड डॉ. सुजीत वर्मा ने बताया कि 18 सितंबर को कोविड संक्रमण के बाद एसआरएन में भर्ती फाफामऊ निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग को उच्च रक्तचाप की भी शिकायत थी। इस बीच उन्हें निमोनिया हो गया। सुबह करीब 7.30 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मीरापुर निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग को 20 सितंबर को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। बीपी के साथ उन्हें निमोनिया ने भी जकड़ लिया था। सोमवार सुबह उनकी सांसें थम गईं। सीओपीडी के 60 वर्षीय कोविड संक्रमित मांडा निवासी बुजुर्ग को पुरानी खांसी, सांस फूलने और निमोनिया था। 13 सितंबर से उनको भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। शाम को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी प्रकार सरांयइनायत क्षेत्र की रहने वाली 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 19 सितंबर को भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
उन्हें कोविड संक्रमण के साथ निमोनिया ने जकड़ लिया। तमाम प्रयासों के बाद भी उनको बचाया नहीं जा सका। सिविल लाइंस के रहने वाले 46 वर्षीय व्यक्ति को गुर्दे की बीमारी के साथ निमोनिया की भी बीमारी थी, सोमवार सुबह दस बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कोविड संक्रमितों की मौत के बाद उनका प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था की गई।