फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona News Patient admitted to SRN hospital for three days turned out to be corona positive, gastroenterology department sealed

एसआरएन अस्पताल में तीन दिनों से भर्ती मरीज निकला कोरोना पॉजिटिव, गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग सील

Thu, 21 May 2020 12:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 May 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona News Patient admitted to SRN hospital for three days turned out to be corona positive, gastroenterology department sealed
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना का कहर स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय तक पहुंच गया। बुधवार को गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग में एक मरीज के पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। विभाग को सील कर दिया गया और वहां काम करने वाले डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टॉफ, कर्मचारी को क्वारंटीन कर दिया गया, जबकि वार्ड ब्वॉय और स्वीपर घर चले गए। इससे चिकित्सालय प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप हैं। 

विज्ञापन


शहर चकिया सरायममरेज निवासी युवक 17 मई को गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग में पेट में अल्सरेटिव कोलाइटिस की परेशानी बताकर भर्ती हुआ था। उसे वहां सामान्य मरीजों के साथ ही रखा गया था। वह मुंबई से लौटा था, लेकिन यह बात उसने नहीं बताई।

विज्ञापन

Prayagraj Corona News Patient admitted to SRN hospital for three days turned out to be corona positive, gastroenterology department sealed
prayagraj news - फोटो : prayagraj

खांसी और बुखार की शिकायत होने पर कोरोना की जांच कराई गई तो वह पॉजिटिव निकला। वह यहां प्रो. मनीषा गुप्ता के अंडर में भर्ती हुआ था। रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। उसके संपर्क में आने वाले डॉक्टर, नर्स सहित 20 कर्मचारियों को क्वरांटीन कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि स्वीपर और वार्ड ब्वॉय को घर चले गए हैं। इससे संक्त्रस्मण का खतरा बढ़ने की आशंका बनी हुई है।
 
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आए युवक को कोरोना वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया है। इसके साथ ही पूरे विभाग को सैनिटाइज कराकर बंद किया गया है। उधर प्रतापपुर के पतवां गांव में पॉजिटिव आए सभी युवकों को मुंबई से लौटने के दौरान ही शहर में पकड़कर कालिंदीपुरम में क्वारंटीन कर दिया गया था। इनमें से एक युवक की पत्नी का मुंबई में कोरोना से देहांत हो गया था।

विज्ञापन

Prayagraj Corona News Patient admitted to SRN hospital for three days turned out to be corona positive, gastroenterology department sealed
prayagraj news - फोटो : prayagraj
उसी के अंतिम संस्कार में ये सब यहां आ रहे थे। उधर, बहरिया के चकियाधामोर गांव के पिता-पुत्र दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें एक की उम्र 65 वर्ष है। जबकि बेटे की उम्र 22 वर्ष है। दोनों एसआरएन में जांच कराने आए थे। दोनों के पॉजिटिव आने के बाद चकियाधमोर इलाके को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। इसके अलावा मुंबई से इनके साथ आने वाले एक व्यक्ति को क्वारंटीन करा दिया गया हैं।

इसके अलावा हंडिया तहसील के दो युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक एसआरएन के संदिग्ध वार्ड में भर्ती था जबकि दूसरा धनुपर के महराजपुर इलाके का युवक पॉजिटिव आया है। उसे कालिंदीपुरम में क्वारंटीन कराया गया था। रिपोर्ट आने के बाद दोनों युवकों को एल-1 हॉस्पिटल भेज दिया गया। महराजपुर के संपर्क में आने वाले परिवार के चार और दो पड़ोसियों को भी कालिंदीपुरम लेजाकर क्वारंटीन कर दिया गया। इसके साथ ही इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed