{"_id":"5f2d852a8ebc3e62254e1d90","slug":"prayagraj-corona-news-five-day-survey-completed-281-infected-with-flu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona News: पांच दिन के सर्वे का कार्य पूरा, 281 मिले फ्लू से संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona News: पांच दिन के सर्वे का कार्य पूरा, 281 मिले फ्लू से संक्रमित
Fri, 07 Aug 2020 10:15 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 07 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
corona virus
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की चेन तोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच दिन के लिए शहर के विभिन्न मोहल्लों में चलाए गए सर्वे अभियान में 281 लोग फ्लू से संक्रमित मिले हैं। इनमें से 191 लोगों की कोरोना की जांच कराई जा चुकी है। जिसमें 19 में पॉजिटिव मिले हैं। बाकी लोगों की जांच शनिवार और रविवार को कराई जाएगी।
अगस्त के पहले सप्ताह में दो चरणों में फ्लू से संक्रमित लोगों के लिए अभियान चलाया गया। पहले चरण में दो अगस्त से लेकर पांच अगस्त तक और दूसरे चरण में छह और सात अगस्त को चला। पहले चरण के अभियान में शहर के 12 ऐसे मोहल्लों दारागंज, अल्लापुर, मुट्ठीगंज, कीडगंज, नयापुरवा, अतरसुइया, करेली, करेलाबाग, राजापुर, ममर्फोडगंज, ओल्ड कटरा में चलाया गया। इसमें 167 लोगों में फ्लू के लक्षण मिले हैं। इनमें बुखार के सबसे अधिक 108, खांसी के 50 और बाकी सांस लेने मेें तकलीफ वाले हैं। जबकि दूसरे चरण के अभियान में शहर के 23 और मोहल्लों सर्वे कराया गया।
इनमें कुछ पुराने मोहल्ले भी शामिल किए गए जबकि कुछ नए रहे। एसीएमओ डॉ. सत्येंद्र राय ने बताया कि दूसरे चरण में फाफामउ, दारागंज पीएचसी के अंतर्गत अल्लापुर, पूरे दलेल, बाघंबरी गद्दी, बक्शी खुर्द, बक्शी कला, राजापुर, मम्फोर्डगंज, मिंटो रोड, नेवादा, कल्याणी देवी, अतरसुइया, बलुआघाट, चौखंडी, खलासी लाइन, मुट्ठीगंज, मधवापुर, मीरापुर, नेहरूनगर, तुलसीपुर, गौसनगर, सुल्तानपुर भावा डी ब्लॉक, सी ब्लॉक और नया पुरवा शामिल किया गया था।
विज्ञापन
इसके लिए 145 टीमों को लगाया गया था। टीमों ने 11 हजार से अधिक घरों के करीब 45 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की। इनमें से कुल 281 लोग फ्लू की चपेट में मिले। 191 की जांच कराई जा चुकी है। जिसमें 19 पॉजिटिव आए हैं। बाकी लोगों की भी जांच एक-दो दिन में कराई जाएगी। डॉ. सत्येंद्र राय के मुताबिक शहर के इन इलाकों में कंटेनमेंट और कलस्टर जोन की संख्या भी सबसे अधिक है। रोजाना पॉजिटिव आ रहे कोरोना के नए मरीजों में ज्यादातर संख्या इन्हीं इलाकों से आ रही है। संख्या को देखते हुए यहां सर्वे का कार्य कराया गया।