{"_id":"5f2c5b65c2e799319f045612","slug":"prayagraj-corona-news-dhumanganj-inspector-five-soldiers-infected-police-station-sealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona News: धूमनगंज इंस्पेक्टर, पांच सिपाही संक्रमित, थाना सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona News: धूमनगंज इंस्पेक्टर, पांच सिपाही संक्रमित, थाना सील
Fri, 07 Aug 2020 01:05 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
prayagraj
- फोटो : prayagraj
जिले में कोरोना जांच का दायरा बढ़ने के साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को 1473 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। 180 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए। इनमें धूमनगंज इंस्पेक्टर और वहां तैनात पांच सिपाही भी शामिल हैं।
रिपोर्ट आने के बाद थाने को एहतियातन सील कर दिया गया। लोगों की आवाजाही रोककर देर रात थाना सैनिटाइज कराया गया। संक्रमितों के संपर्क में आए थाने के अन्य कर्मचारियों की भी कोविड जांच कराई जाएगी।
वहीं, फोर्स में बढ़ते संक्रमण के क्रम में सिविल पुलिस, आरपीएफ और सीआरपीएफ के दस अधिक जवान कोरोना संक्रमित हुए हैं। बृहस्पतिवार को जिले भर से आई कोरोना संक्रमितों की सूची में शहर की घनी आबादी वाले पुराने मोहल्लों में रहने वालों की संख्या चौंकाने वाली है। नए मरीजों में फाफामऊ, नैनी, झूंसी के साथ गोविंदपुर, सुलेमसराय, मेंहदौरी कॉलोनी में रहने वाले शामिल है।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक संक्रमितों में बेली अस्पताल की एक स्टाफ नर्स, एक लैब टेक्निशियन, एसआरएन में तैनात एक एएनएम भी शामिल है। संक्रमण से बैंक कर्मी घिरते जा रहे हैं। एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों के साथ एसबीआई सिविल लाइंस के एक कर्मचारी में संक्रमण की पुष्टि हुई है।