फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Consignment of illegal drugs caught, smuggler arrested, smuggling was being done by filling in suitcases and trolley bags

प्रयागराज: अवैध दवाओं की खेप पकड़ाई, तस्कर गिरफ्तार, सूटकेस व ट्रॉली बैग में भरकर हो रही थी तस्करी

Tue, 03 Aug 2021 11:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 03 Aug 2021 11:43 PM IST
सार

कड़ाई से पूछताछ में पता चला कि वह अवैध दवाओं की तस्करी करने वाले गिरोह का सदस्य है। जो बरामद दवाओं की खेप प्रयागराज से मप्र ले जा रहा था। यह भी बताया कि उसे दवाओं की यह खेप प्रयागराज बुलाकर कार से एक शख्स ने दी थी जिसका वह नाम नहीं जानता। उसने दवाओं को मप्र के कटरा में पहुंचाने को कहा था।

विज्ञापन
Prayagraj: Consignment of illegal drugs caught, smuggler arrested, smuggling was being done by filling in suitcases and trolley bags
पुलिस द्वारा तस्करों से बरामद की गईं नकली दवाएं। - फोटो : prayagraj

विस्तार

कोतवाली में चंद्रलोक टाकीज के पास अवैध दवाओं की तस्करी करने के खेल का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसकेकब्जे से बड़ी संख्या में कफ सिरप व टैबलेट की खेप बरामद की। पूछताछ में यह सामने आया है कि वह दवाओं की खेप लेकर मप्र में सप्लाई देने जा रहा था।

विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि दवाओं की तस्करी में लिप्त एक व्यक्ति बड़ी खेप लेकर कहीं जा रहा है। जिस पर दोपहर में चंद्रलोक टाकीज के पास एक व्यक्ति को पकड़ा गया। उसके पास से एक सूटकेस व एक ट्रॉली बैग मिला जिसमें बड़ी संख्या में कफ सिरप व टैबलेट मिलीं। दवाओं के संबंध में बिल आदि मांगा गया तो आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम सुभाष मिश्रा(24) निवासी अहिबरनपुर, हथिगवां प्रतापगढ़ बताया।
विज्ञापन


कड़ाई से पूछताछ में पता चला कि वह अवैध दवाओं की तस्करी करने वाले गिरोह का सदस्य है। जो बरामद दवाओं की खेप प्रयागराज से मप्र ले जा रहा था। यह भी बताया कि उसे दवाओं की यह खेप प्रयागराज बुलाकर कार से एक शख्स ने दी थी जिसका वह नाम नहीं जानता। उसने दवाओं को मप्र के कटरा में पहुंचाने को कहा था। अपनी कार से ही उस व्यक्ति ने उसे सिविल लाइंस छोड़ा। जहां से वह जीरो रोड बस अड्डे पहुंचकर मप्र के लिए बस पकड़ने वाला था। पुलिस की सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर भी मौकेपर पहुंचे और जांच पड़ताल की। जिसमें बताया कि दवाओं के नकली होने की आशंका तो नहीं हैं लेकिन यह अवैध तरीकेसे ले जाई जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं बड़ी संख्या में कफ सिरप की शीशियां बरामद हुई हैं, ऐसे में यह भी हो सकता है कि नशे के लिए इनकी तस्करी की जा रही हो। कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या हुई बरामदगी

115 शीशी स्कफ सिरप
182 शीशी मैक्स कफ सिरप
960 टैबलेट

शहर में नया नहीं दवा की तस्करी का मामला

शहर में अवैध दवाओं की तस्करी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले करेली, खुल्दाबाद व अतरसुइया में बड़े पैमाने पर दवाओं की तस्करी के मामले पकड़े जा चुके हैं। खास बात यह है कि खुल्दाबाद व अतरसुइया में पकड़े गए मामले में नकली दवाओं की तस्करी की भी बात सामने आई थी। निराश करने वाली बात यह है कि कार्रवाई केनाम पर पुलिस व ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग भी बस खानापूर्ति कर शांत बैठ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed