फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Competitive student found hanging brother said he died after getting fed up with fellow student

Prayagraj: प्रतियोगी छात्रा फांसी पर लटकी मिली, भाई बोला-साथी छात्र से तंग आकर दी जान

Wed, 13 Apr 2022 01:07 AM IST
विनोद सिंह Prayagraj: प्रतियोगी छात्रा फांसी पर लटकी मिली, भाई बोला-साथी छात्र से तंग आकर दी जान
Prayagraj: प्रतियोगी छात्रा फांसी पर लटकी मिली, भाई बोला-साथी छात्र से तंग आकर दी जान Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Apr 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Competitive student found hanging brother said  he died after getting fed up with fellow student
आत्महत्या - फोटो : Amar Ujala Digital
कर्नलगंज के काटजू बाग में रहने वाली प्रतियोगी छात्रा 25 वर्षीय विजयलक्ष्मी मंगलवार सुबह फंदे पर लटकी मिली। भाई ने आरोप लगाया है कि कोचिंग में साथ पढ़ने वाला एक छात्र उसकी बहन को परेशान करता था। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन



छात्रा मूलत: जौनपुर का खुटहन स्थित कपीलिया गांव की रहने वाली थी। उसके पिता सतीश चंद्र यादव हैं जिन्होंने बेटी को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने शहर भेजा था। उसकी रूम पार्टनर कंचन ने पुलिस को बताया कि दोनों रोज सुबह कोचिंग जाती थीं। मंगलवार को वह तैयार हुई तो विजयलक्ष्मी ने कोचिंग जाने से इंकार कर दिया। कारण पूछने पर कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन



जिसके बाद वह कोचिंग चली गई। दोपहर में वापस लौटी तो विजयलक्ष्मी फंदे पर लटकी मिली। उसकी चीख सुनकर मकान मालिक व अन्य लोग जुट गए। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस भी पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी पर कुछ देर बाद परिवारवाले भी जौनपुर से आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाई विवेक ने पुलिस को बताया कि कोचिंग का ही एक लड़का विजयलक्ष्मी को आए दिन तंग करता था। जिसे लेकर वह परेशान रहा करती थी। कर्नलगंज इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल कोई तहरीर भी घरवालों की ओर से नहीं दी गई है। छात्रा का मोबाइल मिला है जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed