फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: CNG stirs leakage in civil lines, police traffic stopped

प्रयागराज : सिविल लाइंस में सीएनजी लीकेज से मचा हड़कंप, पुलिस ने आवागमन रोका

Thu, 30 Sep 2021 12:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Sep 2021 12:18 PM IST
सार

हनुमान मंदिर चौराहे से फाफामऊ जाने वाली पाइप लाइन में गैस रिसाव से घंटों मची रही अफरा तफरी, फायर ब्रिगेड पहुंची, शहर के बड़े हिस्से में अटकी रही लोगों की सांसें. डीएम ने लिया क्षतिग्रस्त पाइप लाइन का जायजा, मरम्मत का काम शुरू।

विज्ञापन
Prayagraj: CNG stirs leakage in civil lines, police traffic stopped
Prayagraj News : सिविल लाइंस इलाके में सीएनजी लीक की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : prayagraj

विस्तार

हनुमान मंदिर चौराहे से फाफामऊ जाने वाली इंडियन ऑयल अडानी गैस ग्रुप लिमिटेड की मेन पाइप लाइन में बृहस्पतिवार की सुबह लीकेज के बाद लोगों के होश उड़ गए। इससे कई सीएनजी पंपों की आपूर्ति ठप पड़ गई। हालांकि लीकेज के बावजूद इस रूट पर पीएनजी की आपूर्ति प्रभावित नहीं होने दी गई।

विज्ञापन

 

घरेलू और कामर्शियल कनेक्शनों पर पीएनजी की आपूर्ति पर असर नहीं पड़ा, इससे लोगों के चूल्हे नहीं बंद हुए। भारी वाहनों के दबाव से पाइप लाइन टूटने की बात कही जा रही है। इलाके गैस लीकेज की वजह से हजारों घरों में लोगों की सांसें अंटकी रहीं। देर रात तक पाइप लाइन की मरम्मत का काम जारी रहा और पंपों को सीएनजी आपूर्ति शुरू नहीं की जा सकी थी।

विज्ञापन


स्टैनली रोड पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा के घर के सामने मेन गैस पाइप लाइन में सुबह 6:30 बजे रिसाव शुरू हुआ। जिस जगह सीएनजी लीक हुई, वहां आसपास के इलाकों में तीन प्राइवेट अस्पताल और सघन रिहाइसी बस्ती होने से अफरा तफरी मच गई। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई और उधर से लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई। गैस लीकेज की वजह से इस रूट पर बहुमंजिला भवनों में भी लोग किसी हादसे की आशंका को लेकर परेशान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj: CNG stirs leakage in civil lines, police traffic stopped
Prayagraj News : सिविल लाइंस इलाके में सीएनजी लीक की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : prayagraj

गैस रिसाव की जानकारी मिलने के बाद कंपनी के जीएम अभय कुमार गिरि टेक्निकल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ देर में ही डीएम संजय खत्री भी मौके पर पहुंचे और रिसाव के बारे में जानकारी ली। किसी हादसे की आशंका को देखते हुए दमकल की गाड़ियां बुला ली गईं और फाफामऊ से लेकर हनुमान मंदिर तिराहे तक भीड़ वाली जगहों पर फोर्स तैनात कर दी गई, ताकि जरूरत पड़ने पर किसी भी तरह की स्थिति से निबटा जा सके। सीएनजी लीकेज से हड़कंप मच गया।

 

हालांकि लाइन क्षतिग्रस्त होने और मरम्मत का काम शुरू होने की वजह से तीन सीएनजी पंपिंग स्टेशन बंद हो गए। इसमें सिविल लाइन स्थित मीरा पंपिंग स्टेशन, गंगा-गोमती और शगुन पंप शामिल हैं। इन पंपों से रात 10 बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। इंडियन ऑयल अडानी गैस ग्रुप के जीएम ने बताया कि मिश्रा भवन क्रॉसिंग के पास जहां गैस रिसाव हुआ, वहां समय रहते अभियंताओं की टीम पहुंच गई और किसी भी तरह का हादसा होने से रोक लिया गया।

भारी वाहनों के दबाव की वजह से चैंबर में लगा वाल्ब टूट गया और गैस रिसाव होने लगा। जानकारी मिलने के बाद तत्परता से सुरक्षात्मक इंतजाम करने के साथ ही पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त हिस्से को तकनीकी टीम ने बंद करने में सफलता हासिल कर ली। किसी भी तरह का हादसा नहीं होने पाया। पाइप लाइन दुरुस्त होते ही सीएनजी स्टेशनों को आपूर्ति देर रात तक शुरू कर दी जाएगी। अभय कुमार गिरि, महाप्रबंधक, इंडियन ऑयल अडानी गैस ग्रुप।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed