फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj close to former MP Atiq Ahmad was running illegal slaughter house under the guise of dairy arrested

प्रयागराज में पूर्व सांसद अतीक अहमद का करीबी डेयरी की आड़ में चला रहा था अवैध स्लाटर हाउस, तीन आरोपी दबोचे गए

Mon, 01 Jun 2020 12:51 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Jun 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj close to former MP Atiq Ahmad was running illegal slaughter house under the guise of dairy arrested
prayagraj news - फोटो : prayagraj

करेली के गौसनगर में  रविवार को अवैध स्लाटर हाउस पकड़ा गया। इसे अतीक अहमद का करीबी आसिफ दुर्रानी अपने भाई व अन्य लोगों संग संचालित कर रहा था। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि, मुख्य आरोपी समेत पांच लोग फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


करेली के गौसनगर में जेके महल के पास स्थित डेरी की आड़ में अवैध स्लाटर हाउस चलने की सूचना पुलिस को मिली थी। रविवार को छापा मारा गया तो यहां भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस व 11 मवेशी, कुल्हाड़ी, छूरी आदि मिले। पुलिस ने मौके से तीन लोगों मकसूद, सद्दाम व अब्दुल अहमद को पकड़ा जबकि, अन्य लोग फरार हो गए।

विज्ञापन

Prayagraj close to former MP Atiq Ahmad was running illegal slaughter house under the guise of dairy arrested
prayagraj news - फोटो : prayagraj

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में तीनों ने बताया कि अवैध रूप से चल रहे स्लाटर हाउस को कसारी मसारी निवासी आसिफ दुर्रानी व उसका भाई राशिद दुर्रानी संचालित कर रहे थे, जो अतीक अहमद के करीबी हैं। उनके अलावा मौके से फरार होने वालों में इम्तियाज, मो. अली व वैश शामिल हैं। सीओ अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मौके से तीन दोपहिया भी बरामद किए गए हैं। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

Prayagraj close to former MP Atiq Ahmad was running illegal slaughter house under the guise of dairy arrested
prayagraj news - फोटो : prayagraj

डेरी की आड़ में चला रहे थे स्लाटर हाउस

पुलिस ने बताया कि आरोपी डेरी आड़ में स्लाटर हाउस चला रहे थे। पुलिस छापा मारने पहुंची तो यहां अगले हिस्से में कुछ गायें मिलीं। पूछताछ में पता चला कि यहां से दूध भी बेचा जाता था। हालांकि भीतर के हिस्से में पशुओं को मारा जाता था। कार्रवाई के बाद देर शाम पुलिस ने बुल्डोजर चलवाकर स्लाटर हाउस को ध्वस्त करा दिया। 

गवाह को धमकाने में अतीक संग हुआ है नामजद

पुलिस के मुताबिक, मामलेे में वांछित आसिफ दुर्रानी अतीक का शार्प शूटर है। महीने भर पहले ही चकिया निवासी रवि पासी की हत्या के चश्मदीद गवाह नबी अहमद ने दुर्रानी, अतीक समेत छह लोगों पर धूमनगंज थाने में केस दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि जेल में बंद अतीक व तोता के कहने पर दुर्रानी ने अपने चार साथियों संग उसके घर में आकर गवाही न देने के लिए धमकाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed