फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Children wrapped in cloths with kerosene and burnt them

प्रयागराजः बच्चों को मिट्टी के तेल से भीगे कपड़े में लपेट कर जलाया था

Sat, 20 Apr 2019 01:38 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Apr 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Children wrapped in cloths with kerosene and burnt them
naini - फोटो : प्रयागराज
तरौल गांव के मजरा कपूर का पूरा में गुरुवार महिला और बच्चों की हत्या में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दोनों बच्चों को मिट्टी के तेल से भीगे कपड़ों में लपेटकर आग लगाई गई थी। बक्से में इसलिए डाला गया था कि दोनों भाग न सकें। जिस बात की आशंका जताई जा रही थी, वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सही साबित हुई। ऊषा को तीन महीने का गर्भ था। ऊषा और दोनों मासूमों का शुक्रवार दोपहर मनैया घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मायके वालों की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे। 
विज्ञापन


गुरुवार को कपूरा का पूरा, तरौल में गणेश पटेल की पत्नी ऊषा देवी और दो बच्चों अमन (3) और प्रियंका (2) की जलाकर हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम से पता चला कि बच्चों को बेहद दर्दनाक मौत दी गई थी। दोनों बच्चों को मारने से पहले मिट्टी के तेल से भीगे कपड़े में लपेटकर उन्हें बक्से में डाल दिया गया था ताकि वे भाग न जाएं। इसके बाद उन्हें आग लगाई गई थी। ऊषा पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाई गई थी।
विज्ञापन


गांव की महिलाओं ने पहले ही बता दिया था कि ऊषा गर्भवती थी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई कि उसे तीन महीने का गर्भ था। साफ है कि कातिलों ने तीन नहीं, चार जानें ली हैं। मायके वालों के साथ साथ शुक्रवार को दूर दूर से रिश्तेदार और परिचित गांव पहुंचे थे। दो बच्चों को जिस तरह से मारा गया था, सभी हतप्रभ थे। दोपहर में शव जब पहुंचा तो लोगों के आंसू नहीं रुक रहे थे। मनैया घाट पर तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed