फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Census: Self-enumeration begins in the district, DM gets ID number, census will be completely digita

Prayagraj Census: जिले में स्व-गणना शुरू, डीएम को मिला आईडी नंबर, पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना

Thu, 07 May 2026 07:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 07 May 2026 07:26 PM IST
सार

जिले में मकान सूचीकरण जनगणना-2027 की बृहस्पतिवार से शुरुआत हो गई। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने पोर्टल पर आवास की स्व-गणना कर आईडी नंबर प्राप्त किया।

विज्ञापन
Prayagraj Census: Self-enumeration begins in the district, DM gets ID number, census will be completely digita
प्रयागराज में जनगणना। सांकेतिक चित्र - फोटो : एआई।

विस्तार

जिले में मकान सूचीकरण जनगणना-2027 की बृहस्पतिवार से शुरुआत हो गई। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने पोर्टल पर आवास की स्व-गणना कर आईडी नंबर प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि इस बार की जनगणना पारंपरिक कागजी कार्रवाई के बजाय पूरी तरह डिजिटल होगी। प्रशासन ने इस बार नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प दिया है। इससे लोग खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे। जनगणना के पहले चरण को दो मुख्य हिस्सों में बांटा गया है। 21 मई तक नागरिक स्वयं पोर्टल पर जानकारी भर सकते हैं।

विज्ञापन


22 मई से 20 जून तक गणनाकर्मी घर-घर जाकर डाटा का सत्यापन और मकान सूचीकरण करेंगे। नागरिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर स्वप्रेरणा से स्व-गणना कर सकते हैं। इसमें राज्य का चयन, मोबाइल नंबर और ईमेल से पंजीकरण शामिल है। ओटीपी सत्यापन के बाद भाषा और जिले का चयन करना होगा।
विज्ञापन

इसके बाद मैप पर अपने घर की सटीक लोकेशन मार्क करनी होगी और मकान व परिवार से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। फॉर्म सब्मिट करने पर एक 11 अंकों की स्व-गणना आईडी प्राप्त होगी जिसे क्षेत्र प्रगणक को उपलब्ध कराकर अपनी जनगणना पूर्ण करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि जनगणना केवल नागरिकों की संख्या का आकलन मात्र ही नहीं बल्कि आयु, लिंग, साक्षरता, आर्थिक गतिविधि आदि महत्वपूर्ण सामाजिक-आर्थिक आंकड़ों के संग्रह की एक प्रमुख प्रक्रिया है। इस अवसर पर नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जनगणना अधिकारी सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed