{"_id":"61cb6cc2cc25033c521ab6c6","slug":"prayagraj-case-registered-for-making-objectionable-remarks-on-twitter-about-cm-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : सीएम योगी के बारे में ट्विटर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : सीएम योगी के बारे में ट्विटर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर केस दर्ज
Wed, 29 Dec 2021 01:30 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:30 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, सीएम पर ट्विटर अकाउंट से अभद्र टिप्पणी की र्गई। शुभम नंदनवार नाम के यूजर ने अपने अकाउंट पर यह आपत्तिजनक ट्वीट किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर सीएम योगी आदित्यनाथ के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। उनके बारे में अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया। मामले की शिकायत पर कर्नलगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सीएम पर ट्विटर अकाउंट से अभद्र टिप्पणी की र्गई। शुभम नंदनवार नाम के यूजर ने अपने अकाउंट पर यह आपत्तिजनक ट्वीट किया। जिस अकाउंट से यह ट्वीट किया गया, वह छह साल पुराना है। मामले की शिकायत एक सोशल मीडिया यूजर ने ही पुलिस की सोशल मीडिया सेल में की। जिसके बाद जांच पड़ताल की गई।
विज्ञापन
इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि साइबर सेल को मामले की रिपोर्ट भेज दी गई है। पता लगाया जा रहा है कि ट्वीट करने वाला युवक कहां का रहने वाला है।
विज्ञापन