{"_id":"5dfbd8e48ebc3e87bd3e5d20","slug":"prayagraj-case-on-920-including-20-nominated-176-arrested-allahabad-news-ald2634565192","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः 20 नामजद समेत 920 पर केस, 176 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः 20 नामजद समेत 920 पर केस, 176 गिरफ्तार
विज्ञापन
Prayagraj: Case on 920 including 20 nominated, 176 arrested
- फोटो : ALDCOMPACT
20 नामजद समेत 1120 पर केस, 176 गिरफ्तार
जार्जटाउन, सिविल लाइंस, कर्नलगंज में प्रदर्शन पर कार्रवाई
कोतवाली पुलिस ने भी जूलूस निकालने पर लिखा केस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बृहस्पतिवार को दिनभर हुए प्रदर्शन के मामले में कुल 1120 लोगों पर केस लिखा गया है। सभी पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने व धारा 144 के उल्लंघन के आरोप है। पुलिस का कहना है कि इनमें से 20 नामजद आरोपी हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
पहला मुकदमा जार्जटाउन थाने में लिखा गया है। पुलिस ने बताया कि सैकड़ों सपा कार्यकर्ता बिना अनुमति मालवीय रोड स्थित सपा कार्यालय के बाहर जमा हुए। साथ ही धारा 144 का उल्लंघन करते हुए नारेबाजी व प्रदर्शन किया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उससे भी उलझ गए। जिससे शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हुआ और अराजकता का माहौल कायम हो गया। इस मामले में 20 नामजद व 100 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद आरोपियों में कृष्णमूर्ति यादव, संदीप यादव समेत अन्य शामिल हैं। उधर सुभाष चौराहे पर हुए प्रदर्शन मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने कुल 800 अज्ञात पर रिपोर्ट लिखी है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर का कहना है कि वह मयफोर्स शांति व्यवस्था ड्यूटी में लगे थे तभी तकरीबन 400-400 लोगों की संख्या में प्रदर्शनकारियों के दो गुट पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। उधर कोतवाली पुलिस ने भी बिना अनुमति जुलूस निकालने के मामले में 200 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पुलिस शांति व्यवस्था के मद्देनजर ड्यूटी पर थी तभी खुल्दाबाद की ओर से 200 अज्ञात लोग जुलूस की शक्ल में आए और फिर नखासकोहना, शाहगंज होते हुए जानसेनगंज तक पहुंचकर अलग-अलग हो गए। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। कोतवाल बच्चेलाल ने बताया कि बिना अनुमति जुलूस निकाला गया जो गलत है। साथ ही धारा 144 का उल्लंघन भी हुआ। ऐसे में इनके खिलाफ रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जा रही है। उधर शहर भर में हुए प्रदर्शन के दौरान 176 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल चालान कर इन्हें मुचलके पर छोड़ दिया गया।
नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। जबकि प्रदर्शन में शामिल अज्ञात आरोपियों को वीडियो व सीसीटीवी फुटेज से चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी