{"_id":"6209290b320e9c4679228e7e","slug":"prayagraj-case-filed-against-cabinet-minister-s-brother-for-threatening-female-advocate","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : महिला अधिवक्ता को धमकाने पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : महिला अधिवक्ता को धमकाने पर मुकदमा दर्ज
Sun, 13 Feb 2022 09:38 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 13 Feb 2022 09:38 PM IST
सार
25 वर्षीय भुक्तभोगी महिला वकील सिविल लाइंस स्थित कॉलोनी में रहती हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अकेले रहती हैं और हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं।
विज्ञापन
FIR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल लाइंस में रहने वाली महिला वकील पर छींटाकशी करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर कुल चार लोगों के खिलाफ गालीगलौज, धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
25 वर्षीय भुक्तभोगी महिला वकील सिविल लाइंस स्थित कॉलोनी में रहती हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अकेले रहती हैं और हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं। आरोप है कि ऊपर के तल पर स्थित फ्लैट में रहने वाला सुरेंद्र सिंह आए दिन असामाजिक तत्वों के साथ छींटाकशी और परेशान करता है। वह रात को अपनी फर्श पर लोहा पटकता है और मना करने पर धमकी देता है।
विज्ञापन
तीन फरवरी को रात 10.30 बजे के करीब तीन लोग जबरन घर में घुस आए और अभद्रता करते हुए गालीगलौज करने लगे। जब उसने अपने परिचितों का फोन किया तो गालीगलौज करने वाले भाग निकले।
विज्ञापन
अधिवक्ता ने तहरीर में यह भी लिखा है कि उन्होंने पुलिस अफसर को फोन किया तो उन्हें 112 नंबर पर सूचना देने को कहा गया। जिस गाड़ी से धमकी देने वाले आए थे, उनमें से एक में ब्लॉक प्रमुख लिखा था। सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।