{"_id":"61ec42dbedc1206bba62d38a","slug":"prayagraj-car-collided-with-truck-while-overtaking-one-dead-allahabad-news-ald32555972","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : ओवरटेक करने में ट्रक से टकराई कार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : ओवरटेक करने में ट्रक से टकराई कार, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरटेक करने में ट्रक से टकराई कार, एक की मौत
दो साथी गंभीर रूप से हुए घायल, अस्पताल में भर्ती
हंडिया। प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर चकमदा गांव के सामने हुए भीषण हादसे में कारसवार आदित्य त्रिपाठी(40) की मौत हो गई। वह अपने दो साथियों के साथ कानपुर से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए वाराणसी जा रहे थे। तभी ओवरटेक करते वक्त कार ट्रक से टकरा गई और कारसवार दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दोनों घायलों को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां से देर रात उन्हें परिजन प्राइवेट अस्पताल लेकर चले गए। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
मृतक आदित्य कानपुर देहात के रहने वाले थे। वह अपने दो दोस्तों अनिरुद्ध सक्सेना(48) निवासी कानपुर और पारुल(40) निवासी शाहजहांपुर के साथ शनिवार को कार से वाराणसी जा रहे थे। तीनों कानपुर स्थित मयूर ग्रुप ऑफ कंपनीज में कार्यरत थे। शाम सात बजे के करीब उनकी कार हंडिया में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर चकमदा गांव के पास पहुंची थी। तभी वह आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इसी दौरान कार साइड से ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान कारसवार तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक आदित्य की मौत हो चुकी थी। उधर अनिरुद्ध और पारुल गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने आदित्य के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हंडिया पुलिस ने बताया कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। दोनों घायलों से फिलहाल बातचीत नहीं हो पाई है। उनकेपरिजन देर रात आ गए और दोेनों को एसआरएन से प्राइवेट अस्पताल लेकर चले गए। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला है। ट्रक को कब्जे में लेकर उसकी तलाश की जा रही है।