प्रयागराज : हाथ पर गर्लफ्रेंड का नाम लिखकर युवक ने नए पुल से यमुना में लगाई छलांग
कौशांबी के सिराथू की रहने वाली एक युवती (21) बुधवार को दिन में नए यमुना पुल पर पहुंची। वहां कुछ देर इधर उधर टहलने के बाद उसने यमुना में छलांग लगा दी।
विस्तार
नए यमुना पुल से बुधवार दिन में एक युवती नदी में कूद गई। पुलिस और पीएसी के गोताखोरों ने युवती को बचा लिया। उसके घर वालों को बुलाया गया। पता चला कि किसी बात पर नाराज होकर वह घर से निकल गई थी। उधर, मंगलवार की शाम एक युवक हाथ पर लड़की का नाम लिखकर नदी में कूद गया। उसे भी गोताखोरों ने बचा लिया।
कौशांबी के सिराथू की रहने वाली एक युवती (21) बुधवार को दिन में नए यमुना पुल पर पहुंची। वहां कुछ देर इधर उधर टहलने के बाद उसने यमुना में छलांग लगा दी। वहां तैनात पीएसी के गोताखोरों ने युवती को बचा लिया।
घर वालों को बुलाकर किया गया सुपुर्द
बाहर निकालकर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बाद में घर वालों को भी बुलाया गया। युवती ने बताया कि वह घर वालों से किसी बात को लेकर नाराज हो गई थी। इसी कारण वह आत्महत्या करने करने पुल पर चली गई थी। उसे काफी समझाया बुझाया गया। इसके बाद घर वाले उसे लेकर गांव चले गए।
उधर, मंगलवार की शाम सीएमपी के पास झोपड़पट्टी का रहने वाला राजा कुमार नए यमुना पुल से कूद गया। उसे भी गोताखोरों ने बचा लिया। राजा ने अपने हाथ में एक लड़की का नाम लिखा था। एसओ मनोज यादव ने बताया कि लड़की के विवाद में राजा ने खुदकुशी का प्रयास किया था। उसे भी घर वालों को सौंप दिया गया।