{"_id":"66e540b67fd7f8b0c509bbf2","slug":"prayagraj-by-placing-a-knife-on-the-neck-of-the-priest-miscreants-created-a-ruckus-in-the-temple-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : पुजारी के गले पर चाकू रखकर बदमाशों ने देर रात मंदिर में मचाया तांडव, मूर्तियों को किया खंडित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : पुजारी के गले पर चाकू रखकर बदमाशों ने देर रात मंदिर में मचाया तांडव, मूर्तियों को किया खंडित
Sat, 14 Sep 2024 01:22 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 14 Sep 2024 01:22 PM IST
सार
जुगनीडीह गांव में स्थित पिलखीन देवी धाम मंदिर में देर रात बदमाशों ने दावा बोल दिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने पुजारी को बंधक बना लिया और शोरगुल मचाने पर गले पर चाकू रख दिया। इसके बाद मंदिर में स्थापित मूर्तियों को खंडित कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना के बारे में पुजारी से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बहरिया थाना क्षेत्र के जुगनीडीह गांव में स्थित पिलखीन देवी धाम मंदिर में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। पुजारी के गले पर चाकू रखकर बदमाशों ने मंदिर में रखी मूर्तियों को खंडित कर दिया। इस घटना से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। घटना के बारे में पुजारी से जानकारी ली।
विज्ञापन
जुगनीडीह गांव में स्थित पिलखीन देवी धाम मंदिर में देर रात बदमाशों ने दावा बोल दिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने पुजारी को बंधक बना लिया और शोरगुल मचाने पर गले पर चाकू रख दिया। इसके बाद मंदिर में स्थापित मूर्तियों को खंडित कर दिया गया। बदमाशों के जाने के बाद पुजारी ने शोर मचाया तो ग्रामीण पहुंच गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पुजारी से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन