{"_id":"61f828b346c39f313f0c2a5e","slug":"prayagraj-bsp-announced-candidates-on-all-seats-city-desk-news-ald3261066142","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : बसपा ने घोषित किए सभी सीटों पर प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : बसपा ने घोषित किए सभी सीटों पर प्रत्याशी
विज्ञापन
प्रत्याशी घोषित करने में बसपा ने मारी बाजी, बची तीन सीटों पर भी नाम तय
सोरांव, कोरांव व शहर पश्चिमी के लिए घोषित किए प्रत्याशी
प्रयागराज। प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने में बहुजन समाज पार्टी ने बाजी मार ली। सपा, भाजपा और कांग्रेस समेत दूसरी पार्टियां अभी प्रत्याशियों के चयन में जुटी हैं। जबकि सोमवार को बसपा ने बची हुई तीन सीटों सोरांव, कोरांव व शहर पश्चिमी के लिए भी अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए। सूची में कोरांव से बसपा के पूर्व विधायक राजबली जैसल, सोरांव से आनंद भारती और शहर पश्चिमी से लल्लन सिंह पटेल पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। बसपा ने सबसे पहले 9 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी। बसपा ने प्रत्याशी चयन में सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले पर जोर दिया है। मुख्य सेक्टर प्रभारी, प्रयागराज मंडल अभिषेक गौतम के मुताबिक जातीय समीकरण का विशेष ध्यान उम्मीदवारों के चयन में रखा गया है। छह सीटों पर पार्टी प्रमुख ने ब्राह्मण चेहरों पर भरोसा जताया है।