{"_id":"5e0dbb498ebc3e88071041df","slug":"prayagraj-boat-turn-aroung-in-river-ganga-16-rescued-safely-2-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः 18 लोगों से भरी नाव नदी में पलटी, 16 सुरक्षित निकाले, दो की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः 18 लोगों से भरी नाव नदी में पलटी, 16 सुरक्षित निकाले, दो की तलाश जारी
Thu, 02 Jan 2020 03:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 02 Jan 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
डूबे लोग निकालते गोताखोर
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के करछना के मनैया गंगा घाट पर गुरुवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गंगा घाट पर गुरुवार दिन में एक नाव पलट गई जिसके बाद इसमें सवार 16 लोग सुरक्षित निकाले गए। अभी दो लोगों के डूबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर औद्योगिक क्षेत्र, करछना एवं नैनी की पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोर लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि नाव पर सवार 18 लोग गंगापार जा रहे थे।
विज्ञापन