{"_id":"6228ec770b658143fb09b3f7","slug":"prayagraj-bloody-clash-in-land-dispute-in-nawabganj-many-injured-phoolpur-news-ald328551973","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : नवाबगंज में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : नवाबगंज में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, कई घायल
विज्ञापन
नवाबगंज में भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, चार लहूलुहान
दोनों पक्षों में पहले भी हुआ था कई बार विवाद
नवाबगंज। टेकारी गांव में बुधवार को भूमि विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। लाठी डंडा से अबरार अहमद समेत चार लोगों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना नवाबगंज टेकारी गांव निवासी अबरार अहमद ने हथिगहां चौराहे पर भी एक मकान बना रखा है। उनका आरोप है कि उनके कुछ पट्टीदार उस मकान पर कब्जा चाहते हैं। दोनों पक्षों में कई बार विवाद हुआ है। मंगलवार की सुबह अबरार अहमद व उनके परिजन मकान पर मौजूद थे। उसी वक्त दूसरे पक्ष के लोग पहुंचे और लाठी डंडा लेकर टूट पड़े। हमले में अबरार अहमद, कौनेल सरवर, सैयद अबरार, निहाल अहमद घायल हो गए। एक अन्य घटना में मंगलवार की दोपहर मंसूराबाद बाजार में दुकानदार तौफीक अहमद निवासी भुल्सा लालगोपालगंज के साथ अराजक तत्वों द्वारा मारपीट की गई। रिपोर्ट दर्ज कराई गई।