फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Beyond Darshan, Jai Hanuman Lala

प्रयागराजः दर्शन से दूर बला, जय हनुमान लला

Sat, 20 Apr 2019 02:03 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Apr 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Beyond Darshan, Jai Hanuman Lala
hanumanji - फोटो : प्रयागराज
चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर शुक्रवार को एक बार फिर नगर देव हनुमान केविविध रूपों की पूजा अर्चना के साथ ही उनके शृंगार के दर्शन के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा। त्रिवेणी बांध स्थित बड़े हनुमान मंदिर सहित सभी हनुमान मंदिरों में अंजनिपुत्र के जयकारे गूंजे। हनुमान लला के मनोहारी शृंगार सहित परिसर में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड के पाठ हुए। भजन-कीर्तन में हनुमान जी की महिमा बखानी गई। जयंती पर त्रिवेणी बांध स्थित लेटे हुए हनुमान मंदिर में जयकारे गूंजते रहे। कई तरह के फलों और बहुरंगी फूलों से बजरंग बली सजे।
विज्ञापन


अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और मठ बाघंबरी गद्दी के महंत नरेंद्र गिरि ने बहुपात्रों से हनुमान जी की शृंगार आरती उतारी। साथ ही उन्हें छप्पन भोग भी लगाया गया। जयकारों के बीच हनुमान जी के दर्शन, पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। परिसर में हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड पाठ सहित भजन-कीर्तन भी किया गया।
विज्ञापन


सिद्धपीठ ललिता देवी मंदिर के हनुमान मंदिर में जयकारों के बीच शृंगार आरती उतारी गई। समिति अध्यक्ष हरिमोहन वर्मा, सचिव धीरजनागर, पीसी वर्मा, हरीश खरे, महेंद्र मालवीय, सुमित श्रीवास्तव आदि की मौजूदगी में आरती, पूजन के बाद हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ हुए। श्रद्धालुओं की टोली ने जमकर कीर्तन किया। बाद में प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुंदरकांड समिति की ओर से सुभाष चंद्र श्रीवास्तव की देखरेख में चंद्रशेखर आजाद पार्क में पारिजात वृक्ष के निकट प्राचीन मुनि भूमि पर सुंदरकांड पाठ किया गया। जुटे श्रद्धालुओं ने संगीतमय प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध किया। प्रसाद वितरण से कार्यक्रम पूरा हुआ। इसी क्रम में सिविल लाइंस हनुमत निकेतन, दारागंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान, रामबाग हनुमान मंदिर, हाईकोर्ट हनुमान मंदिर, जीरो रोड बाल हनुमान मंदिर, शास्त्रीनगर सदियापुर तिराहा हनुमान मंदिर आदि में शृंगार सहित अन्य कार्यक्रम हुए।

त्रिपौलिया स्थित बालरूप हनुमान मंदिर में आचार्य किशोर पाठक की देखरेख में मनोहारी रूप में बाल हनुमान सजे। प्राचीन वैदिक पाठशाला में पुरोहितों सौरभ पाठक. मुन्ना पांडे, श्याम पूजन पांडे, विशाल पाठक राजीव अग्रवाल, राम अग्रवाल. दिलीप चौरसिया, जय चौरसिया आदि ने वेद पाठ, हनुमान सहस्र पाठ, सुन्दर कांड पाठ किया। त्रिपौलिया हनुमत मानस समति की ओर से बिज्जी पाठक की देखरेख में भजन-कीर्तन में महिमा बखानी।

मीरापुर, बरगद घाट स्थित लेटे हनुमान मंदिर में बजरंग बली का फूलों से आकर्षक शृंगार किया गया। परिसर में सदन लाल श्रीवास्तव, कुबेर सिंह, महेंद्र तिवारी, आशीष कुमार, आशुतोष त्रिपाठी आदि की मौजूदगी में हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड पाठ सहित अन्य कार्यक्रम हुए। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा।

राष्ट्र रक्षक समूह की ओर से हनुमत जयंती पर सिविल लाइंस हनुमान मंदिर से जयकारों के बीच मतदान के लिए जागरूक करने को रैली निकाली गई जो एंग्लो बंगाली, जानसेनगंज, रेलवे स्टेशन, नखास कोहना, सब्जी मंडी, करबला चौराहा, लूकरगंज झूले लाल मंदिर पहुंचकर पूरी हुई।


रैली के बाद सभा में सभी से लोकतंत्र की मजबूती को जबर्दस्त मतदान करने को कहा गया। अभियान में देवेंद्र प्रताप सिंह, देवांशु मेहता, राकेश हिन्दुस्तानी, अभिषेक, सुखनंदन, स्नेह,संतोष, रचित आदि शामिल थे। रैली में मोटरसाइकिलों पर भगवा, ओम लिखित तख्तियां लेकर लोग निकले। इस दौरान ‘राम काज कीन्हैं बिना मोहि कहां विश्राम’,‘भारत माता की हम संतान, वोट करेंगे सीना तान’जैसे नारे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed