फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj became the third airport of the state with movement of more than 25 thousand planes

25 हजार से ज्यादा विमानों की आवाजाही वाला सूबे का तीसरा एयरपोर्ट बना प्रयागराज

Sat, 06 May 2023 11:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 May 2023 11:18 AM IST
सार

प्रयागराज एयरपोर्ट के खाते में एक नई उपलब्धि दर्ज हुई है। प्रयागराज सूबे का तीसरा एयरपोर्ट बन गया है, जहां महज 52 माह में ही 25 हजार से ज्यादा विमानों की आवाजाही हो चुकी है। प्रदेश में अभी लखनऊ और वाराणसी एयरपोर्ट ही इस मामले में प्रयागराज से आगे हैं।

विज्ञापन
Prayagraj became the third airport of the state with movement of more than 25 thousand planes
prayagraj news : प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : prayagraj

विस्तार

प्रयागराज एयरपोर्ट के खाते में एक नई उपलब्धि दर्ज हुई है। प्रयागराज सूबे का तीसरा एयरपोर्ट बन गया है, जहां महज 52 माह में ही 25 हजार से ज्यादा विमानों की आवाजाही हो चुकी है। प्रदेश में अभी लखनऊ और वाराणसी एयरपोर्ट ही इस मामले में प्रयागराज से आगे हैं। हालांकि, यह दोनों इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं, जबकि प्रयागराज से सिर्फ घरेलू उड़ानें ही संचालित होती हैं।

विज्ञापन

प्रयागराज एयरपोर्ट का नया टर्मिनल यात्रियों की आवाजाही के लिए कुंभ मेले के पूर्व एक जनवरी 2019 को खोला गया था। तब से अब तक प्रयागराज एयरपोर्ट के खाते में तमाम उपलब्धियां दर्ज हो चुकी हैं। प्रदेश में ग्राहक संतुष्टि के मामले में घरेलू एयरपोर्ट की श्रेणी में प्रयागराज एयरपोर्ट पहले स्थान पर है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा जारी किए गए अप्रैल 2023 के आंकड़ों से पता चला कि प्रयागराज एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही 25 हजार के पार हो गई है। 31 मार्च 2023 तक यहां 24581 विमानोंं का आवागमन हो चुका था। फिलहाल 30 अप्रैल 2023 तक यह संख्या 25247 हो गई है। इस तरह से यहां 52 माह में 19.27 लाख यात्रियों का भी आवागमन हो चुका है। एक दो माह में यह संख्या 20 लाख के आंकड़े को पार कर जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन शहरों के लिए है सीधी विमान सेवा

इंडिगो - मुंबई, पुणे, बंगलुरु, भुवनेश्वर, रायपुर, इंदौर, भोपाल, लखनऊ, दिल्ली, देहरादून

एलाइंस एयर - दिल्ली, देहरादून, बिलासपुर

इस तरह से बढ़ रही विमानों की आवाजाही

वर्ष - उड़ानों की संख्या

2019 - 4470

2020 - 3968

2021 - 6385

2022 - 7836

2023 - 2588 (अप्रैल तक)

हवाई यात्रा करने वालों की संख्या में साल दर साल इजाफा होता जा रहा है। इसी वजह से विमानों की आवाजाही भी बढ़ी है। वर्ष 2025 के पूर्व महाकुंभ तक कुछ अन्य शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू हो सकती हैं। -  आरआर पांडेय, निदेशक प्रयागराज एयरपोर्ट
 

आम आदमी भी अब हवाई सफर कर रहा है। बीते चार वर्ष में प्रयागराज का देश के कई शहरों से सीधा हवाई संपर्क हो चुका है। 25 हजार से ज्यादा विमानों की आवाजाही एक बड़ी उपलब्धि है। - केशरी देवी पटेल, सांसद एवं अध्यक्ष प्रयागराज एयरपोर्ट सलाहकार समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed