फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Bail application of Kaurihar block chief Mohammad Muzaffar rejected

Prayagraj: कौड़िहार ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद मुजफ्फर की जमानत अर्जी खारिज, धोखाधड़ी करने का आरोप

Thu, 09 Nov 2023 10:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 09 Nov 2023 10:39 PM IST
सार

अभियोजन मामले के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने आरोपित ब्लॉक प्रमुख मुजफ्फर के विरुद्ध थाना सोरांव में 15 अक्टूबर को मुकदमा पंजीकृत कराया है।

विज्ञापन
Prayagraj Bail application of Kaurihar block chief Mohammad Muzaffar rejected
कौड़िहार ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद मुजफ्फर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कूट रचना कर धोखाधड़ी करने के आरोप में 14 अक्टूबर 2023 बेगम बाजार से एसटीएफ की टीम के द्वारा गिरफ्तार वर्तमान कौड़िहार ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद मुजफ्फर की जिला न्यायालय ने जमानत अर्जी खारिज कर दी है।

विज्ञापन


जिला जज संतोष राय ने आरोपित के अधिवक्ता एवं जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी गुलाब चंद्र अग्रहरि के तर्कों को सुनने एवं पुलिस द्वारा प्रस्तुत कागजातों का अवलोकन करने के बाद प्रस्तुत जमानत अर्जी खारिज कर दिया।  
विज्ञापन


अभियोजन मामले के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने आरोपित ब्लॉक प्रमुख मुजफ्फर के विरुद्ध थाना सोरांव में 15 अक्टूबर को मुकदमा पंजीकृत कराया है। आरोप है कि बेगम बाजार से गिरफ्तारी के दौरान तलाशी के समय उसके पास से ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम और आधार कार्ड बरामद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार कार्ड में कौशांबी का पता था। पूछने पर उसने बताया कि उसने पहचान छुपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनवाया है अभियोजन ने कोर्ट को बनाया बताया कि आरोपित के विरुद्ध विभिन्न थानों में 36 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जमानत का आधार न पाते हुए आरोपित की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed