फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Bahubali Ateeq son Ali interrogated in custody remand

प्रयागराज : बाहुबली अतीक के बेटे अली से कस्टडी रिमांड में पूछताछ, पिस्टल की बरामदी का प्रयास

Mon, 08 Aug 2022 08:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Aug 2022 08:32 AM IST
सार

अली ने 30 जुलाई को अदालत में सरेंडर कर दिया था। उस पर पिछले साल 31 दिसंबर को करेली के प्रॉपर्टी डीलर जीशान उर्फ जानू ने पांच करोड़ की रंगदारी मांगने, हत्या का प्रयास समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Prayagraj: Bahubali Ateeq son Ali interrogated in custody remand
Prayagraj News : पूर्व सांसद अतीक अहमद का पुत्र मोहम्मद अली। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अतीक के बेटे अली को रविवार की सुबह नैनी जेल से कस्टडी रिमांड पर ले लिया गया। दिन भर उससे पूछताछ होती रही। विवेचक के अलावा तमाम अधिकारियों ने भी अली से घटना को लेकर तमाम प्रश्न किए। उससे पिस्टल के बारे में पूछताछ हुई जिससे फायरिंग की गई थी। ज्यादातर सवालों का जवाब अली ने न में दिया। 

विज्ञापन



अली ने 30 जुलाई को अदालत में सरेंडर कर दिया था। उस पर पिछले साल 31 दिसंबर को करेली के प्रॉपर्टी डीलर जीशान उर्फ जानू ने पांच करोड़ की रंगदारी मांगने, हत्या का प्रयास समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। वह तब से फरार चल रहा था।  पुलिस ने पहले उस पर 25 और फिर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन

पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही थी लेकिन उसने सरेंडर कर दिया था। इसके बाद उसे नैनी जेल भेज दिया गया था। पुलिस ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर कस्टडी रिमांड की मांग की थी। अदालत के आदेश पर रविवार की अली को नैनी जेल से कस्टडी रिमांड पर लिया गया। करेली थाने में उससे दिन भर पूछताछ होती रही। सबसे पहले उससे घटना के बारे में पूछताछ की गई। फिर उस दिन जो भी लोग उसके साथ मौके पर गए थे, उनके बारे में पूछा गया।


अली ने कुछ के जवाब दिए लेकिन अधिकांश सवालों का जवाब उसने न में दिया। इस मामले में दस अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ था। अली से उन लोगों के बारे में भी पूछा गया। सीओ सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि कोर्ट से अनुमति पर अली से पूछताछ की जा रही है। 

प्रश्न : जीशान से क्या दुश्मनी थी?
प्रश्न : घटना वाले दिन उसके साथ कौन कौन था? 
प्रश्न : इस घटना में फरार आरोपी कहां हैं? 
प्रश्न : अतीक ने घटना के वक्त फोन किया था कि नहीं? 
प्रश्न : अतीक किस नंबर का प्रयोग कर रहे हैं ? 
प्रश्न : घटना में प्रयुक्त पिस्टल कहां है? 
प्रश्न : 25-25 हजार इनाम के आरोपी असद, आरिफ, अमन और तालिब कहां हैं? 

विज्ञापन

नौ नामजद समेत 19 पर दर्ज हुआ था मुकदमा 
31 दिसंबर 2021को करेली के जीशान के घर पर अली और उसके दोस्तों ने जमकर बवाल मचाया था। बुल्डोजर चलाकर उसका कार्यालय ढहा दिया था। रंगदारी भी मांगी थी। इस मामले में अतीक और अली समेत नौ लोगों को नामजद किया गया था। 10 अज्ञात समेत कुल 19 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। दो आरोपी सैफ, फहद मौके से पकड़े गए थे। फुल्लू ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। दो नामजद आरोपियों संजय सिंह व इमरान को अग्रिम जमानत पर हैं।  तीन नामजद आरोपी मो. असद, आरिफ उर्फ कछौली व अमन और तालिब अब भी फरार हैं। सभी पर  25-25 हजार का इनाम घोषित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed