फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: BA student killed by slitting her throat, body found one kilometer away from home

प्रयागराज : बीए की छात्रा को गला रेतकर मार डाला, शव घर से एक किलोमीटर दूर मिला

Sat, 25 Dec 2021 07:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Dec 2021 07:17 PM IST
सार

हंडिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित बगीचे में बीए की छात्रा का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों का कहना है कि रात युवती रात12 बजे तक घर में ही टीवी देख रही थी।

विज्ञापन
Prayagraj: BA student killed by slitting her throat, body found one kilometer away from home
Prayagraj News : घटना के बाद मौक पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

हंडिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित बगीचे में बीए की छात्रा का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों का कहना है कि रात युवती रात12 बजे तक घर में ही टीवी देख रही थी। इसके बाद कैसे बाग पहुंची उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मचा रहा। ग्रामीणों ने पुलिस को शव कब्जे में लेने से रोक दिया। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी।

विज्ञापन


हंडिया के पहाड़पुर गांव में हुई सनसनीखेज वारदात में 19 वर्षीय नम्रता यादव की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव घर से 500 मीटर दूर स्थित बाग में मिला। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धारदार हथियार से उसे मौत के घाट उतारा गया। शव मिलने की सूचना पर सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध कर दिया।
विज्ञापन


बाद में किसी तरह बहुत समझाने पर लोग शांत हुए। तब जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में परिजनों ने बताया है कि रात 12 बजे तक नम्रता घर में ही टीवी देख रही थी। इसके बाद सभी लोग सोने चले गए। सुबह नींद खुली तो वह घर से गायब मिली। खोजबीन चल ही रही थी कि तभी बाग में शव मिलने की सूचना आई। मौके पर पहुंच कर देखा गया तो लाश उनकी बेटी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj: BA student killed by slitting her throat, body found one kilometer away from home
Prayagraj News : घटना के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : प्रयागराज

सैदाबाद में पहाड़पुर गांव के रहने वाले राणाप्रताप गुजरात में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके सात बच्चों में चार बेटियां व दो बेटे हैं। इनमें से नम्रता सबसे बड़ी थी। वह घर पर ही रहती थी। पुलिस के मुताबिक, घरवालों ने बताया कि रात 12 बजे तक वह घर में ही टीवी देख रही थी। सुबह परिवार के लोग नींद से जगे, तो वह कहीं दिखाई नहीं दी। आसपास भी पूछा गया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

खोजबीन चल ही रही थी कि घर के पास ही स्थित बाग में लाश मिलने की खबर मिली। मौकेपर पहुंचकर देखा गया तो पता चला कि लाश नम्रता की है। पुलिस के मुताबिक, युवती घर से निकलकर बाग तक कैसे पहुंची, इस बाबत घरवाले कुछ बता नहीं पा रहे हैं। उनका कहना है कि नम्रता टीवी देख रही थी जबकि घर के अन्य सभी लोग सोने चले गए थे। वह घर से कब और कैसे निकली, इस बाबत उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

धारदार हथियार से किया ताबड़तोड़ वार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शव की हालत देखने से लग रहा था कि  हत्यारे के सिर पर खून सवार था। युवती के गले पर गहरा जख्म था, जिससे काफी खून भी बहा था। आशंका है कि चापड़ जैसे किसी धारदार हथियार से गले पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतारा गया। मृतका ने जींस पहन रखी थी जिसकी जेब से 35 रुपये, हेयर बैंड, आर्टिफिशियल अंगूठी व लॉकेट बरामद हुआ। पुलिस ने सभी सामान कब्जे में ले लिए हैं। 

प्रारंभिक जांच पड़ताल में किसी से रंजिश की बात सामने नहीं आई है। घरवालों ने यह भी बताया है कि मृतका के पास मोबाइल नहीं था। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है। - अभिषेक अग्रवाल, एसपी गंगापार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed