फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: BA student cut her arm vein in Company Garden, found lying on bench in bleeding condition, was angry with mother's scolding

प्रयागराज: कंपनी गार्डेन में बीए की छात्रा ने हाथ की नस काटी, लहूलुहान हालत में बेंच पर पड़ी मिली, मां की डांट से थी नाराज

Wed, 25 Aug 2021 12:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Aug 2021 12:55 AM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा कर्नलगंज इलाके में रहती है। उसके पिता एक शैक्षिक संस्थान में कर्मचारी हैं और परिसर में ही बने आवास में परिवार समेत रहते हैं। छात्रा चार बहनों व एक भाई में तीसरे नंबर पर है। मंगलवार सुबह पांच बजे के करीब वह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर जाने की बात कहकर घर से निकली। कुछ देर बाद वह कंपनी गार्डेन के भीतर स्थित बेंच पर लहूलुहान हालत में बेसुध पड़ी मिली। इस दौरान वहां कटघर निवासी पूर्व पार्षद सतीश केशरवानी भी मौजूद थे। उन्होंने मॉर्निंग वॉक को आए अन्य लोगों की मदद से युवती को तुरंत एसआरएन अस्पताल पहुंचाया और फिर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Prayagraj: BA student cut her arm vein in Company Garden, found lying on bench in bleeding condition, was angry with mother's scolding
crime news

विस्तार

कर्नलगंज में रहने वाली 22 वर्षीय बीए की छात्रा ने कंपनी गार्डेन में हाथ की नस काटकर जान देने का प्रयास किया। मॉर्निंग वॉक को पहुंचे ने उसे लहूलुहान पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और समय रहते इलाज शुरू मिलने से उसकी जान बच गई। दोपहर बाद उसे घर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मां के डांटने से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा कर्नलगंज इलाके में रहती है। उसके पिता एक शैक्षिक संस्थान में कर्मचारी हैं और परिसर में ही बने आवास में परिवार समेत रहते हैं। छात्रा चार बहनों व एक भाई में तीसरे नंबर पर है। मंगलवार सुबह पांच बजे के करीब वह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर जाने की बात कहकर घर से निकली। कुछ देर बाद वह कंपनी गार्डेन के भीतर स्थित बेंच पर लहूलुहान हालत में बेसुध पड़ी मिली।
विज्ञापन


इस दौरान वहां कटघर निवासी पूर्व पार्षद सतीश केशरवानी भी मौजूद थे। उन्होंने मॉर्निंग वॉक को आए अन्य लोगों की मदद से युवती को तुरंत एसआरएन अस्पताल पहुंचाया और फिर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। जानकारी मिलने पर कुछ देर बाद पुलिस और परिजन भी आ गए। बड़ी बहन ने बताया कि रात में किसी बात को लेकर मां ने छात्रा को डांट दिया था। इसी को लेकर वह नाराज थी। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि  हालत में सुधार होने पर दोपहर बाद युवती को घर भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देर होती तो बिगड़ जाती हालत

अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा को अस्पताल पहुंचाने में देर हो जाती तो उसकी हालत गंभीर हो सकती थी। दरअसल नसें कट जाने से उसकी कलाई से बहुत तेजी से रक्तस्राव हो रहा था। देर होती तो काफी मात्रा में खून बह जाता जिससे मामला गंभीर हो सकता था। परिजनों ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाने वाले पूर्व पार्षद व अन्य लोगों का आभार भी जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed